बैकफुट पर आया नेपाल, भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण से रोक हटी
नई दिल्ली: चीन के अलावा नेपाल और भारत के रिश्तों में भी पिछले काफी वक्त से तनाव चल रहा है। पिछले महीने नेपाल सरकार ने भारत के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया था, जिसके तहत भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण वहां पर बंद कर दिया था। इस दौरान सिर्फ दूरदर्शन के प्रसारण की ही इजाजत दी गई थी। अब नेपाल सरकार फिर से बैठफुट पर आ गई है। साथ ही भारतीय न्यूज चैनलों पर से बैन का फैसला हटा लिया है।

दरअसल कुछ भारतीय चैनलों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और चीनी राजदूत को लेकर एक खबर दिखाई थी। जिस पर नेपाल सरकार ने ऐतराज जताया था। इसके बाद पीएम ओली के आदेश पर 9 जुलाई से सभी भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण वहां पर बंद कर दिया गया। इस दौरान दूरदर्शन का प्रसारण जारी रहा। अब नेपाल सरकार ने अपना ये आदेश वापस ले लिया है। जिससे निजी भारतीय चैनलों का प्रसारण फिर से शुरू हो जाएगा।
कुर्सी बचाने के लिए ओली की कोशिशें जारी
आपको बता दें कि पीएम ओली नेपाल की सत्ता में राष्ट्रवाद के सहारे बने रहना चाहते हैं, इसलिए वे कभी नक्शा विवाद तो कभी नागरिकता कानून के जरिए भारत के खिलाफ कदम उठा रहे हैं। ओली ने हाल में ही अपनी सरकार गिराने को लेकर भारत पर साजिश करने का आरोप लगाया था। वहीं, चीनी राजदूत के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर नेपाल में ही विरोध शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications