नेपाल भेजे गये पैकेट में गाय का नहीं, भैंस का मांस है: पाकिस्तान
नयी दिल्ली। नेपाल में आए भूकंप के बाद दुनियाभर के देशों ने नेपाल की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए। भारत सबसे पहला देश था जिसने नेपाल की मदद के लिए युद्धस्तर पर ऑपरेशव मैत्री की सुरुआत कर दी तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से भी नेपाल के लिए खाने के पैकेट भेजे गए, लेकिन खाने के पैकेट में गोमांस होने की खबर के बाद पाक द्वारा भेजे गए खाने को नेपाल में हाथ भी नहीं लगा गया।

इसके बाद पाकिस्तान ने भूकंप पीड़ितों के लिये भेजे गये भोजन में गोमांस मिले होने की रिपोर्ट को ख़ारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान से भेजे गये भोजन के पैकेटों में गाय का नहीं, बल्कि भैंस का मांस है। पाकिस्तान के दूतावास द्वारा जारी बयान के मुताबिक पाकिस्तान नेपाल के हिन्दुओं की संवेदनशीलता से अच्छी तरह से वाकिफ है और वो सभी धर्मों का आदर करता है।उन्होंने जानकारी दी कि पाकिस्तान से आये प्रत्येक भोजन के पैकेट में खाने में जिस मांस का उपयोग किया गया है, वह गाय का नहीं, बल्कि भैंस का है।
वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गोमांस विवाद के लिए भारतीय मीडिया को दोषी ठहराते हुए कहा है कि भारतीय मीडिया इस मामले को ज्यादा बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहा है।
ब्रिटेन के अखबार डेली मेल में छपी खबरों के अनुसार भूंकप पीडितों के लिए पाकिस्तान की ओर से जो खाने के पैकेट भेजे गए है इनमें तैयारगोमांस के पैकेट भी हैं। गौरतलब है कि नेपाल एक हिन्दू बहुल देश हैं, जहां गाय की पूजा की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications