Nepal: PM KP Sharma Oli के बाद राष्ट्रपति Ram Chandra Poudel का इस्तीफा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Nepal: नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दिया। जिसके कुछ देर बाद खबर आती है कि केपी शर्मा ओली का इस्तीफी राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मंजूर कर लिया है। साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों का भी इस्तीफा हो गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है।
PM के बाद राष्ट्रपति का भी इस्तीफा
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ, भारत सरकार ने नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारत नेपाल के घटनाक्रमों पर करीब से नज़र रखे हुए है और इन विरोध प्रदर्शनों में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Gen Z आंदोलन ने उखाड़ी फेंकी सत्ता
देशव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी 'जेन-ज़ी' प्रदर्शनों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी जोर पकड़ा। 'द हिमालयन टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, ललितपुर के सुनाकोठी में प्रदर्शनकारियों ने संचार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के निजी आवास में आग लगा दी। ये घटना मंगलवार सुबह की है।
जल रहा काठमांडू
इन विरोध प्रदर्शनों के पीछे सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को मुख्य कारण माना जा रहा है। सरकार ने यह प्रतिबंध कल देर रात हटा लिया था, लेकिन तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। काठमांडू और नेपाल के अन्य हिस्सों में हुए इन प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
गायब हैं केपी शर्मा ओली
इन गंभीर हालातों के बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद उनकी कोई खबर नहीं है। कहा जा रहा है कि वे किसी भी वक्त नेपाल छोड़कर दुबई भाग सकते हैं। वहीं अगले प्रधानमंत्री या कार्यकारी प्रधानमंत्री को लेकर काठमांडू के मेयर बालेन शाह (बालेंद्र शाह) का नाम सबसे ऊपर है। रैपर से मेयर बने बालेन युवाओं में काफी पॉपुलर हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications