Nepal politics: नेपाल में लोकतंत्र पर खतरा! अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने बालेन शाह को क्यों दी चेतावनी?

Nepal politics: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार एक बार फिर न्यायपालिका को लेकर विवादों में घिर गई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट्स वॉच और इंटरनेशनल कमीशन ऑफ ज्यूरिस्ट्स (ICJ) ने संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट की संरचना बदलने की कोशिश कर रही है।

संगठनों का दावा है कि तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों पर इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर महाभियोग की चेतावनी दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सरकार को संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने और राजनीतिक हस्तक्षेप से बचने की नसीहत दी है।

nepal politics balen shah

तीन वरिष्ठ जजों पर इस्तीफे का दबाव क्यों?

संयुक्त बयान में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार शर्मा से वरिष्ठ जस्टिस सपना प्रधान मल्ला, कुमार रेग्मी और हरि फुयाल को पद छोड़ने के लिए दबाव का सामना करना पड़ रहा है। संगठनों का कहना है कि इन न्यायाधीशों के खिलाफ कोई सार्वजनिक आरोप या ठोस संवैधानिक आधार सामने नहीं आया है। इसके बावजूद महाभियोग की आशंका जताना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा दबाव माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Nepal Politics: मनमानी कर घिरे बालेन शाह, भरी संसद में कहा गया 'नेपाली हिटलर', क्या ब्लंडर किया अब?

मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर क्यों उठा विवाद?

मानवाधिकार संगठनों ने मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नेपाल में परंपरा सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश बनाने की रही है, लेकिन इस बार वरिष्ठता क्रम में चौथे स्थान पर रहे शर्मा को नियुक्त किया गया। इससे सीनियर तीन न्यायाधीशों की अनदेखी हुई। इसके अलावा उनके खिलाफ आई 16 शिकायतों की पारदर्शी जांच नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

संवैधानिक परिषद में बदलाव पर क्यों जताई चिंता?

संगठनों ने मई 2026 में अध्यादेश के जरिए संवैधानिक परिषद अधिनियम में किए गए संशोधनों पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि पहले नियुक्तियों के लिए व्यापक सहमति और अधिक सदस्यों की मौजूदगी जरूरी थी, लेकिन नए नियमों के बाद कम सदस्यों की उपस्थिति और साधारण बहुमत से भी फैसले संभव हो गए हैं। इससे संवैधानिक नियुक्तियों की निष्पक्षता और संस्थागत संतुलन प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: Nepal youth Protests: नेपाल में फिर भड़का Gen-Z आंदोलन, 3 दिन में 3 आत्मदाह की घटनाओं से हिली बालेन शाह सरकार

बालेन शाह सरकार को क्या चेतावनी दी गई?

एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट्स वॉच और ICJ ने कहा कि बिना ठोस संवैधानिक आधार के महाभियोग या संस्थागत बदलाव का इस्तेमाल न्यायपालिका की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा कमजोर करेगा। संगठनों ने सरकार से अदालतों की स्वतंत्रता का सम्मान करने, न्यायाधीशों पर किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव समाप्त करने और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उनका कहना है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र न्यायपालिका सबसे अहम स्तंभ होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+