भारत के साथ तनाव के बाद नेपाल के पीएम ने दिया पद से इस्तीफा
काठमांडू। नेपाल में नया संविधान लागू होने के बाद से ही भारत और नेपाल के बीच तनाव के हालात हैं। अब नेपाल से जानकारी आ रही है कि इस तनाव के चलते और गतिरोध को समाप्त न कर पाने में विफल रहने की वजह से प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति राम बरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा है और इसे स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति ने उनसे उनसे नई सरकार के गठन तक रोजमर्रा का प्रशासनिक कामकाज देखने को कहा है। कोईराला को फरवरी 2014 में नेपाल का प्रधानमंत्री चुना गया था। नेपाल के नए संविधान के बाद भारत से सटी नेपाल की सीमाओं को विरोध प्रदर्शनों की वजह से बंद कर दिया गया था।
पढ़ें-नेपाल के साथ फेल हो गई पीएम मोदी की विदेश नीति
प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक दलों के बीच सरकार आम सहमति बनाने में विफल रही है। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है कि फिर से नए पीएम का चुनाव किया जाए।
अब नेपाल की संविधान सभा रविवार को नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। कोईराला के कार्यालय के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति राम बरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा।
कोईराला के नेतृत्व में नेपाल में सफलतापूर्वक नया संविधान लागू किया गया। सात साल के लंबे विचार विमर्श से तैयार किए गए और 20 सितंबर को घोषित नए संविधान का मधेसी समूहों की ओर से विरोध किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications