नेपाल के पीएम प्रचंड 31 मई को आएंगे भारत, चीन की यात्रा पहले करने पर जताया था अफसोस

Nepal PM India Visit: नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड 31 मई से भारत की 4 दिनी यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लमसाल ने पुष्टि की कि यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Nepal PM India Visit

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के भारत यात्रा का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। अब इस यात्रा की तारीख पर लगभग औपचारिक मुहर लग गई है। नेपाली पीएम 31 मई से भारत की 4 दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सब कुछ सही होता है तो प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 3 जून को वापस आएंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लमसाल ने पुष्टि की कि इस यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आपको बता दें कि नेपाली पीएम प्रचंड का भारत दौरा कई कारणों से तीन बार टल चुका है। 68 वर्षीय नेता दहल की पिछले साल दिसंबर में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की यह यात्रा उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

प्रचंड ने कहा, ''कुछ समय पहले यात्रा के लिए तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन भारत में चुनाव के कारण वहां से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद 29 मई को यहां बजट पेश करना था। इसलिए यात्रा में विलंब हुआ।''

इससे पहले एक नेपाली समाचार पत्र कांतिपुर को दिए गए एक साक्षात्कार में पीएम प्रचंड ने कहा कि जब वे पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने सबसे पहले चीन की यात्रा की थी। लेकिन, अब उन्हें लगता है कि चीन से पहले पहले भारत जाना चाहिए था।

नेपाली पीएम पुष्प दहल प्रचंड ने कहा कि किसी परंपरा या मजबूरी के कारण नहीं बल्कि उस समय जरूरतों के कारण चीन की यात्रा करनी पड़ी थी। प्रचंड ने कहा कि भारत के साथ हमारी खुली सीमा है और दोनों देशों लोगों के बीच आत्मीय संबंध होने के कारण हमारे आर्थिक और राजनीतिक रिश्ते काफी मजबूत हैं।

प्रचंड ने कहा, ''इस बार मैं इस विश्वास के साथ भारत की यात्रा कर रहा हूं कि एक नया इतिहास रचा जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''इस बार, मुझे यकीन है, नेपाल यात्रा से कुछ नया हासिल होगा। मेरा मानना है कि नेपाल-भारत संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+