नेपाल के पीएम केपी ओली ने भी पीएम मोदी को कहा हैप्‍पी बर्थडे टू यू

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्‍मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और दुनियाभर से उनके लिए बधाईयां आ रही है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में उनका जन्‍म हुआ था। गौरतलब है कि नेपाल और भारत के बीच मई माह से लिपुलेख पास को लेकर सीमा विवाद जारी है। नेपाल के पीएम ने अपने बधाई संदेश में उम्‍मीद जताई है कि दोनों नेता भारत और नेपाल के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

oli-pm-modi.jpg

Recommended Video

    PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के शुन्य से शिखर तक का सफर | वनइंडिया हिंदी

    ओली ने ट्वीट कर दी बधाई

    केपी ओली ने ट्वीट किया और लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्‍मदिन के शुभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और खुशियों की कामना करता हूं। हम साथ में मिलकर हमारे दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।' भारत और नेपाल के रिश्‍ते पिछले मई माह से ही तल्‍ख हैं। इन्‍हीं तल्‍ख रिश्‍तों के बीच नेपाल के पीएम ओली ने जब पिछले माह भारत को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी तो उनके रुख में कुछ नरमी के संकेत मिले थे। उन्‍होंने ट्वीट कर बधाई दी थी और अपनी ट्वीट में उन्‍होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है। ट्वीट के अलावा दोनों नेताओं ने फोन पर भी बात की थी। भारत और नेपाल के बीच मई माह में उस समय विवाद पैदा हो गया था जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए 78 किलोमीटर लंबे लिपुलेख पास का उद्घाटन किया था। ये रास्‍ता पिथौरागढ़ जिले में है और सड़क धारचूला को जोड़ती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+