बिहार में फेक सर्टिफिकेट बनवाकर चीन में पढ़ाई कर रहे थे नेपाली सांसद, हो गए गिरफ्तार

नेपाल में गुरुवार को एक सांसद को शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सांसद सुनील कुमार शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने बिहार से हायर सेकेंड्री की डिग्री खरीदी और उसका इस्तेमाल चीन में हायर स्टडीज के लिए किया।

पीटीआई ने पुलिस प्रवक्ता कुबेर कदायत के हवाले से बताया है कि नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) की एक टीम ने नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधि सभा के सदस्य सुनील शर्मा को काठमांडू से गिरफ्तार कर लिया।

Nepal MP Sunil Sharma Arrest

सीआईबी के प्रमुख और नेपाल पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) किरण बजराचार्य ने नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 103 (6) के अनुसार शर्मा की गिरफ्तारी के बारे में एचओआर अध्यक्ष को लिखा है।

सीआईबी के अनुसार, कुछ डॉक्टरों ने भारत से फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करके नेपाल मेडिकल काउंसिल से रेजिस्ट्रेशन कराया है और इसके लिए काउंसिल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया है। इसी तरह, शर्मा का आई.एससी. का प्रमाण पत्र भी शामिल है, जो कि बिहार से बनवाया गया है और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, सानो थिमी, भटकापुर से 'सत्यापित नहीं' किया गया।

इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्होंने MBBS की डिग्री भी हासिल की थी और अब चीन में पढ़ाई कर रहे थे। सांसद शर्मा खुद कई मेडिकल और प्राइवेट कॉलेजों के मालिक हैं। शर्मा के अलावा मामले में 4 डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सुनील कुमार शर्मा मोरांग 3 क्षेत्र से नेपाली कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। उन्हें नेपाली कांग्रेस में शेखर कोइराला खेमे का करीबी माना जाता है। उनकी गिरफ्तारी से सत्तारूढ़ गठबंधन में हलचल पैदा हो गई है। सांसद शर्मा की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक वजह होनी की आशंका जताई जा रही हैं।

दरअसल पिछले महीने 18 जुलाई को कोसोना त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चेकिंग को पार करते हुए 100 किलो सोने की तस्करी की गई थी। इसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक भारतीय और एक चीनी नागरिक शामिल थे।

सोने की तस्करी के मामले में शर्मा ने गृह मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ और वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत पर निशाना साधा था और उनके इस्तीफा मांगा था। हालांकि दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था जिससे सुनील कुमार शर्मा नाराज बताए जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+