LPG सिलेंडर ब्लास्ट में नेपाली सांसद के मां की मौत, MP भी बुरे तरह झुलसे, डॉक्टर बोले- नेपाल में इसका इलाज नही
नेपाली सासंद चंद्र भंडारी की मां हरिकला की सिलेंडर ब्लास्ट से मौत हो गई है। ब्लास्ट में सासंद चंद्र भंडारी भी बुरे तरह झुलस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए सांसद को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया जा रहा है।

नेपाली सासंद चंद्र भंडारी की मां हरिकला की सिलेंडर ब्लास्ट से मौत हो गई है। ब्लास्ट में सासंद चंद्र भंडारी भी बुरे तरह झुलस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए सांसद को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया जा रहा है।
सासंद भी बुरी तरह झुलसे
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के बुद्धनगर में रात 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से भंडारी और उनकी मां घायल हो गए थे। भंडारी के निजी सचिव भुवन भुसाल के मुताबिक, जब परिवार सो रहा था तब एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया। नेपाल के कीर्तिपुर अस्पताल के एक बयान के मुताबिक इस ब्लास्ट में सांसद चंद्र भंडारी 25 फीसदी झुलसे हैं, जबकि उनकी मां लगभग 80 फीसदी झुलस गईं थीं। ब्लास्ट के बाद घायल सांसद और उनकी मां को कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सांसद की मां की हालत गंभीर बताई थी। सांसद और उनकी मां को बेहतर इलाज के लिए मुंबई लाने की तैयारी के बीच हरिकला भंडारी ने दम तोड़ दिया।
सांसद को एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा मुंबई
नेपाल सचिवालय की ओर से जानकारी दी गई कि नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया जाएगा। कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सांसद की हालत अच्छी नहीं है। उन्हें देश से बाहर किसी बर्न स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ले जाए जाने की आवश्यक्ता है, क्योंकि देश में ऐसी स्थिति में इलाज की व्यवस्था नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications