Nepal map row: नए नक्‍शे का विरोध करने वाली सांसद के घर हमला, भारत के हिस्‍सों पर नेपाल सरकार ने जताया दावा

काठमांडू। नेपाल की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में दो दिन पहले उस नए नक्‍शे को पास कर दिया गया है जिसमें भारत के हिस्‍से को नेपाल की सीमा में दिखाया गया है। इस नक्‍शे को विरोध करने वाली सांसद सरिता गिरी के घर पर अब हमले की खबरें हैं। नेपाल की समाजवादी पार्टी की नेता सरिता ने नए नक्‍शे को पास कराने के लिए संविधान में संशोधन का भारी विरोध किया था।

Sarita-Giri-nepal.jpg

Recommended Video

    Nepal में महिला MP के घर पर हमला, विवादित Map Ammendment bill का किया था विरोध | वनइंडिया हिंदी

    सांसद को दी देश से निकालने की धमकी

    नेपाली मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सरिता गिरी के विरोध को देश-विरोध बताते हुए उन्‍हें देश से निकल जाने की धमकी दी गई है। उनके घर के बाहर काले झंडे लगा दिए गए हैं और बताया जा रहा है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस उनकी मदद के लिए नहीं पहुंची थी। सरिता गिरी, नेपाल सद्भावना पार्टी (आनन्दीदेवी) की नेता हैं और इस पार्टी की शुरुआत साल 2008 में हुई है। सरिता ने नक्शे में बदलाव को लेकर संविधान संशोधन बिल का भारी विरोध किया था। संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना अलग से संशोधन प्रस्ताव डालते हुए गिरि ने इसे खारिज करने की मांग की। मंगलवार को नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ईश्वर पोखरैल के बातचीत के प्रस्ताव के कुछ ही घंटों बाद नेपाल की संसद ने देश के नए 'विवादित' राजनीतिक नक्शे के लिए संविधान संशोधन का प्रस्ताव पारित कर दिया।

    सरिता गिरि ने लिया चीन का नाम

    उन्होंने साफ-साफ कहा था कि चीन के इशारों पर नेपाल नक्शे में बदलाव चाहता है। सरिता गिरि ने ये दावा भी किया था कि नेपाल के लोग खुद नहीं चाहते हैं कि नक्शे को लेकर भारत के साथ कोई विवाद हो। उनकी राय थी कि नया नक्शा जारी करने से पहले नेपाल को भारत और चीन से बातचीत करनी चाहिए थी। सरिता गिरि के नेपाल विरोधी रुख के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नेशनल यूथ एसोसिएशन (एनवाईए) ने एक बयान जारी किया है। पार्टी का कहना है कि देश की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए उनके सरिता के खिलाफ एक्शन लिया जाए। एनवाईए ने तो उन्हें संसद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग तक कर डाली। अब उनकी पार्टी ने भी विवाद बढ़ता देख उनसे किनारा कर लिया है। पार्टी ने सरिता को आदेश दिया है कि वह अपना संशोधन प्रस्ताव वापस लें। जो नया नक्‍शा पास हुआ है उसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल में दिखाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+