नेपाल ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का किया ऐलान, चीन की यात्रा करने के बाद 'प्रचंड' का शी जिनपिंग पर प्रहार
Nepal Bans TikTok: नेपाल की पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह फैसला आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया है और नेपाल सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने इस कदम की पुष्टि की है। नेपाल की सरकार का ये फैसला उस वक्त आया है, जब पिछले महीने ही नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने चीन की यात्रा की थी।
नेपाल सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बताया है, कि टिकटॉक को बंद करने का फैसला, इस प्लेटफॉर्म पर होने वाली उन गतिविधियों के बारे में चिंताओं से उपजा है, जिन्हें नेपाल में सामाजिक सद्भाव को बाधित करने वाला माना जाता है। सरकार का मानना है, कि देश में व्यवस्था और स्थिरता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध
आपको बता दें, कि नेपाल से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ कई और देश भी टिकटॉक पर नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर प्रतिबंध लगा चुके हैं।
नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद, नेपाल में उपयोगकर्ताओं के पास अब टिकटॉक तक पहुंच नहीं होगी, जो ऐप से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम है।
नेपाल से पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसी साल अप्रैल में देश की सुरक्षा चिंताओं को लेकर सभी संघीय सरकार के स्वामित्व वाले उपकरणों से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा, अमेरिका के कई राज्यों में भी टिकटॉक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है।
टिकटॉक के खिलाफ सबसे बड़ा आरोप ये रहा है, कि ये यूजर्स की पर्सनल जानकारियों को स्टोर करता है और फिर उसे चीन के कम्युनिस्ट शासन को सौंप देता है। टिकटॉक आज तक अपने ऊपर लगे इन आरोपों का बचाव नहीं कर पाया है।












Click it and Unblock the Notifications