Nepal Flood: एक ही घर से मिले 24 शव, बच्ची को सीने से चिपकाए मिली मां की लाश, रूला देगा दिल दहलाने वाला मंजर!
Nepal Flash Flood Rescue: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच नुवाकोट से सामने आया एक रेस्क्यू ऑपरेशन दिल दहला देने वाला है। बेत्रावती गांव में बाढ़ की चपेट में आए एक तीन मंजिला मकान से 24 शव बरामद हुए हैं। यह वही इलाका है जहां 26 अगस्त को आई भयंकर बाढ़ ने घरों और बस्तियों को तबाह कर दिया था।
1 सितंबर को लापता लोगों की तलाश करते हुए नेपाल पुलिस की टीम इस मकान तक पहुंची। अंदर तलाशी शुरू हुई तो एक कमरे से 21 शव मिले, जबकि तीन शव कमरे के बाहर पड़े थे। इनमें एक महिला और छोटी बच्ची का शव भी शामिल है, जो एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए थे। पुलिस को शक है कि बाढ़ से बचने के लिए लोग ऊपर पहुंचे थे।

गांव की जगह बचा बस मलबा
नुवाकोट के विदुर नगरपालिका का बेत्रावती गांव बाढ़ के बाद पूरी तरह उजड़ गया है। सामने आए वीडियो में इस इलाके की तबाही साफ दिखाई देती है। जमीन का बड़ा हिस्सा ऐसा नजर आता है, जैसे वहां कभी कोई बस्ती थी ही नहीं। इसी तबाह इलाके में एक टूटे हुए तीन मंजिला मकान के ऊपर हेलिकॉप्टर मंडराता दिखाई देता है। रेस्क्यू टीम को उम्मीद थी कि शायद इस घर में कोई जिंदा व्यक्ति फंसा हो, लेकिन अंदर पहुंचने पर उन्हें शव मिले।
ये भी पढ़ें: नेपाल में जिंदगी की जंग, 12 हाइड्रोपावर टनल में फंसी सांसें, 900 मजदूर लापता! सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार को टीम लापता लोगों की तलाश करते हुए इस मकान तक पहुंची थी। तलाशी के दौरान एक कमरे से 21 शव बरामद किए गए। तीन अन्य शव कमरे के बाहर मिले। अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि ये लोग तीर्थयात्री हो सकते हैं, जो गोसाईंकुंड जा रहे थे।
Nepal 💔 pic.twitter.com/j2UpkFoBw3
— Preeti Priya (@Preeti19019) September 2, 2026
बच्ची को गोद में लिए मिली महिला की लाश
रेस्क्यू टीम को सबसे ज्यादा झकझोरने वाला दृश्य एक महिला और बच्ची के शवों का था। महिला ने बच्ची को अपनी गोद में इस तरह पकड़ रखा था, जैसे आखिरी पल तक उसे बचाने की कोशिश करती रही हो। दोनों को देखकर मां-बेटी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
नुवाकोट के एसपी विपिन रेग्मी के मुताबिक, सभी शव छत के ठीक नीचे वाले कमरे में मिले। इससे पुलिस को लगता है कि बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद लोग निचली मंजिलों से निकलकर ऊपर चले गए होंगे। उन्हें शायद लगा होगा कि ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर वे सुरक्षित रहेंगे। लेकिन बाढ़ इतनी तेज थी कि घर की ऊंचाई भी उन्हें नहीं बचा सकी।
8 शव अस्पताल भेजे गए
मकान से शवों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। एसपी विपिन रेग्मी ने बताया कि 24 में से 8 शवों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। बाकी शव फिलहाल घर की छत पर रखे गए हैं। रेस्क्यू टीम उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से वहां से निकालकर अस्पताल ले जाएगी।
नेपाल में 1,003 मौतें
इस बीच नेपाल में बाढ़ और उससे हुई तबाही में मरने वालों की संख्या 1,003 हो गई है। 1 सितंबर को सुरक्षाबलों ने आठ जिलों से और शव बरामद किए, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 1,000 के पार पहुंचा। रेस्क्यू टीमें करीब 4,000 लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। इनमें 583 विदेशी नागरिक और 83 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। अब तक करीब 12,000 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही के बीच भारत की 5वीं राहत फ्लाइट रवाना, जरूरी दवाइयाों के अलावा और क्या-क्या भेजा?


Click it and Unblock the Notifications
