बाल-बाल बचने के बाद भी भूकंप पीड़ितों को पानी और बिस्कुट खिला रहे हैं बाबा रामदेव
काठमांडू। इसे ऊपरवाले की नेमत कहे या फिर और कुछ कि शनिवार को आये भारी भूकंप ने हमारे देश के योग गुरू बाबा रामदेव को बक्श दिया। बाबा रामदेव नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक योग सत्र में हिस्सा लेने गए थे और जिस पंडाल में वो लोगों को योग के बारे में बता रहे थे, वो भूकंप में तहस-नहस हो गया, भूकंप आने से मात्र 5 मिनट पहले बाबा रामदेव वहां से निकले थे। इस बारे में खुद बाबा रामदेव ने इंडिया टीवी न्यूज चैनल से कहा।
बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी तबाही कभी नहीं देखी थी। बाबा ने कहा कि उन्होंने एक बहुमंजिली इमारत को अपनी आंखों के सामने धराशायी होते देखा, लोगों को चिल्लाते और रोते हुए देखकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है। फिलहाल बाबा रामदेव और उनका पतंजलि योग पीठ इस समय भूकंप पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि उनका एक आश्रम यहां पर भी है, इसलिए हम लोग भूकंप पीड़ितों को बिस्कुट और पानी पहुंचा रहे हैं, हमने सोचा कि हम भोजन बनवा दें लेकिन भोजन बनाने के लिए उचित स्थान अभी उपलब्द्ध नहीं है और साथ ही उसमें भगदड़ होने की भी आशंका है इसलिए हम अभी केवल बिस्कुट और पानी ही लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
बाबा रामदेव के बारे में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, "हमने बाबा रामदेव से संपर्क किया है। संकट की इस घड़ी में उन्होंने वहीं रहने की इच्छा जताई है।"
We have contacted Baba Ramdev in Kathmandu. He wishes to be there in this hour of crisis.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 25, 2015 












Click it and Unblock the Notifications