नेपाल में क्रैश हुए प्लेन का मलबा मिला, 16 शव बरामद
कठमांडू, 30 मई। नेपाल में 19 यात्रियों को लेकर जा रहा तारा एयरलाइंस का विमान लापता हो गया था। इस विमान में 22 लोग सवार थे, जिसमे 19 यात्री और 3 क्रू मेंबर थे। विमान ने पोखरा से सोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ देर के बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था। विमान में 4 भारतीय, 2 विदेशी नागरिक सवार थे।जहां पर विमान क्रैश हुआ है वहां नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार तमांग पहुंच गए हैं, वह यहां हवाई रास्ते से पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए कुछ यात्रियों के शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। पुलिस क्षत-विक्षत शव को इकट्ठा कर रही है। अभी तक यहां से कुल 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। इन शवों को काठमांडू भेजा जाएगा, जहां इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Recommended Video

विमान के लापता होने के बाद इसकी लोकेशन की तलाश की गई, जिसके बाद इसका मलबा मिल गया है। मस्टैंग जिले के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि क्रैश साइट पर सर्च और रेस्क्यू टीम पहुंच रही हैं। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हमने फिजिकली क्रैश साइट का पता लगा लिया है। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने क्रैश साइट की तस्वीर को भी जारी किया है। यह क्रैश मस्टैंग जिले के थसांग-2 में सनोस्वारे में हुआ है। नेपाल की सेना को प्लेन जहां पर क्रैश हुआ था वह जगह तलाशने में सफलता मिल गई है। नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नारायण सिलवल ने इसकी जानकारी दी है। बर्फबारी की वजह से क्रैश साइट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। तमाम हेलीकॉप्टर जिन्हें सर्च ऑपरेशन में लगाया गया था उसे वापस बुला लिया गया है। हालांकि पहले नेपाली सेना की ओर से कहा गया था कि राहत और बचाव का कार्य फिर से शुरू हो गया है।
बता दें कि रविवार को प्लेन के लापता होने के बाद विमान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी की वजह से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सभी हेलीकॉप्टर को वापस बेस कैंप में बुला लिया गया है। नेपाली सेना ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार विमान लाम्च्छे नदी के पास संभावित रूप से क्रैश हुआ है। बता दें कि विमान को आखिरी बार जोमसोम में आसमान में देखा गया था, लेकिन बाद में यह विमन दौलागिरी पर्वत की ओर मुड़ गया था और इससे संपर्क टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications