नेपाल: बस-ट्रक की टक्कर में सात की मौत, एक भारतीय समेत 17 घायल
काठमांडू। नेपाल के चितवान जिले में गुरुवार को एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में 17 यात्री जख्मी हैं। जख्मियों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। दुर्घटना गुरुवार सुबह हुई जब यात्रियों को ले जा रही ये बस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। इससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।















Click it and Unblock the Notifications