बर्लिन में बोले मोदी, आतंकवादी और उनके मददगार को अलग-थलग करने की जरूरत

बर्लिन। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादियों एवं उनकी मदद कर रहे लोगों को अलग-थलग करने की जरूरत है और सभी मानवतावादी ताकतों को इस बुराई से लड़ने के लिए सम्मिलित प्रयास करना चाहिए। जर्मनी यात्रा के दौरान मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आतंकवाद से मानवता को खतरा है।

Prime Minster Narendra Modi

परंपराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवतावादी ताकतों को एक साथ आना चाहिए और सभी मानवतावादी ताकतों को एक स्वर में अपनी आवाज उठानी चाहिए और एकजुट प्रयास करने चाहिए।" मोदी ने कहा, "इससे पहले जब हम आतंकवाद के बारे में बातें करते थे तो लोग इसे कानून-व्यवस्था की समस्या कहा करते थे। अब उन्हें अहसास हुआ है कि यह कितनी गंभीर समस्या है।"

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, "उन सरकारों पर दबाव बनाया जाना चाहिए, जो आतंकवादियों को पनाह दे रही हैं। हमें आतंकवादियों और उन्हें मदद देने वालों को अलग-थलग करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद को परिभाषित करने वाला प्रस्ताव लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है।

मैं संयुक्त राष्ट्र से इस प्रस्ताव को पारित करने और आतंकवाद को परिभाषित करने का अनुरोध करता हूं। इसके बाद ही हम आतंकवाद के खिलाफ लोगों को एकजुट कर पाएंगे।" मोदी ने कहा कि जर्मनी की चांसलर मर्केल की भारत के ही समान आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट दृष्टि है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+