तुर्की भूकंप में कमाल दिखाने वाली डॉग जूली को मिला सम्मान, 70 घंटे से फंसी बच्ची की बचाई थी जान

तुर्की में फरवरी में आए भीषण भूकंप के दौरान मलबे में दबी एक बच्ची को सूंघ कर सुरक्षित बचाने में राहत दल की मदद करने के लिए एनडीआरएफ की छह वर्षीय फीमेल डॉग जूली को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है।

तुर्की में 6 फरवरी की सुबह को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। इसमें हजारों लोगों की जान गई थी। इस आपात स्थिति में भारत सरकार ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत तुर्की में मदद पहुंचाई थी। इसके साथ ही भारत ने वहां डॉग स्क्वायड भी भेजे थे।

भारत से तुर्की चार सदस्यीय डॉग स्क्वायड भेजा गया था। इस स्क्वायड में जूली, रोमियो, हनी और रेम्बो नाम के डॉग्स शामिल थे। इस दौरान फीमेल डॉग जूली ने मलबे में दबी एक बच्ची को सूंघ कर सुरक्षित बचाया था।

NDRF dog Julie awarded

अब जाकर एनडीआरएफ की छह वर्षीय फीमेल डॉग जूली को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि जूली लैब्राडोर प्रजाति की डॉग है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुर्की में बचाव अभियान के दौरान बहुत अच्छा काम करने के लिए जूली को 'महानिदेशक का प्रशस्तिपत्र' दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि एक बहुमंजिला इमारत के मलबे में करीब 70 घंटे से दबी छह साल की बेरेन को सूंघकर उसे सुरक्षित बचाने के लिए जूली को सम्मानित किया गया। 6 साल की बेरेन को तुर्की के गाजियांटेप इलाके से बचाया गया था।

अधिकारी के मुताबिक बेरेन के जीवित होने की बात पहले जूली के सूंघने से पता चली। इस दौरान जूली के साथ उसके साथी रोमियो ने भी इसकी पुष्टि की। जूली एनडीआरएफ की कोलकाता स्थित दूसरी बटालियन के साथ है।

बता दें कि तुर्की में 6 फरवरी की सुबह को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 थी। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप था।

इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ ही देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का ये दूसरा झटका बेहद मारक था।

हालांकि तुर्की में भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका और एक पर एक झटके आते रहे। भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+