दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया से 350 करोड़ की 'अफगानिस्तानी हेरोइन' जब्त, Indo-Afghan ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली के शाहीन बाग में उच्च गुणवत्ता वाली अफगानिस्तान (Afghanistan) की हेरोइन (Heroin) को जब्त की है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत बाजार में 350 करोड़ रुपए के करीब है। इसके साथ हेरोइन की तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एनसीबी (NCB) ने इसके तार हवाला कारोबार से जुड़ा होनी की आशंका व्यक्त की है।

एनसीबी के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा है कि मादक पदार्थ टूरिस्ट बैग, बैकपैक और जूट की बोरियों में रखा गया था। जब्त हेरोइन को फ्लिपकार्ट के पैकेज में पैक किया गया था। हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी और ड्रग के पैसे हवाला के जरिए भेजे जाने की आशंका है।50
50 किलो अफगानी हेरोइन, 30 लाख नकद बरामद
एक खुफिया सूचना पर एनसीबी ने यह कार्रवाई की है। गुरुवार को जामिया और शाहीन बाग में एक अपार्टमेंट से 50 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन, 47 किलोग्राम अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थ, 30 लाख रुपये नकद, नकद गिनने की मशीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। जब्त की गई हेरोईन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 350 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
बताया जा है कि अब तक एक 40 वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जो एक प्रिंटिंग प्रेस के साथ दवाओं को स्टोर करने के लिए शाहीन बाग के छोटे से अपार्टमेंट का उपयोग करता था। आरोपी का घर दिल्ली के ओखला में है। उसके अन्य कई सहयोगी हैं जो इस कार्य में संलिप्त हैं। ज्यादातर पंजाब-पानीपत क्षेत्र में ये लोक सक्रिय हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दो सालों से ड्रग तस्करी में ये लोग शामिल थे।
भारत-अफगान सिंडिकेट का भंडाफोड़
एनसीबी ने अफगानिस्तान की हेरोइन तस्करी से जुड़े सिंडिकेट के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एनसीबी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि कथित ड्रग नेटवर्क के तह तक जाने के लिए कई छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। अब तक की जांच से पता चला है कि दिल्ली एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में स्थित एक 'भारत-अफगान सिंडिकेट' गिरोह से जुड़े होने की आशंका है।
ड्रग सिंडिकेट उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय
एनसीबी के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि इन सिंडिकेट्स को हेरोइन के निर्माण और मिलावट करने में महारथ हासिल है। ये समुद्र और सड़क मार्ग से भारत में ड्र्ग तस्करी का सिंडिकेट चला रहे हैं। एनसीबी के डीजीआई ने कहा कि यह सिंडिकेट पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली राज्यों सहित पूरे उत्तरी क्षेत्र राज्यों में सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications