VIDEO: इमरान खान ने नवाज शरीफ की तुलना गद्दार 'मीर जाफर' से की, कहा- बोल रहे हैं मोदी की भाषा

नई दिल्ली। एक दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कबुला था कि मुंबई 26/11 अटैक के लिए उन्ही के देश के आतंकवादियों की भूमिका है। इस बीच पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने नवाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा है। कराची में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंबई में अटैक के लिए पाकिस्तान के दहशतगर्द गए थे, तो चार साल आप पीएम थे तब क्यों नहीं एक्शन लिया उनके खिलाफ। नवाज शरीफ ने कहा कि चार साल तक नवाज शरीफ पीएम रहे, लेकिन उनका जमीर नहीं जागा।

नवाज शरीफ बोल रहे हैं मोदी की भाषा: इमरान खान

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ आज के जमाने के मीर जाफर है। इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ जैसे लोग अपने हित के लिए मुल्का को तबाह कर सकते हैं और इस मुल्क को तबाह कर सकते हैं। इमरान खान यहीं नहीं रुके उन्होंने नवाज शरीफ को चोर और मनि लॉन्ड्रिग कर गरीबों का पैसा हड़पने का भी आरोप लगाया।

इमरान खान ने अपने ट्वीट में भी नवाज शरीफ को घसीटा है। उन्होंने कहा कि नवाज आज के जमाने के मीर जाफर हैं, जिसने व्यक्तिगत लाभ के लिए देश को गुलाम बनाने में अंग्रेजों का साथ दिया। उन्होने आगे लिखा कि नवाज गलत तरीके से कमाए गए 300 अरब रुपये और विदेशों में अपने बेटे की कंपनियों के खातिर पाकिस्तान के खिलाफ मोदी की भाषा बोल रहे हैं।

(मीर जाफर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला की सेना का कमांडर था, जिसने प्लासी युद्ध (1757) के दौरान मीर जाफर ने अपने नवाब को धोखा देकर ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना के साथ हाथ मिला लिया था। उसके बाद सिराजुद्दौला की हार हुआ और अंग्रेजों को भारत पर कब्जा जमाने का मौका मिल गया।)

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व और बर्खास्त पीएम नवाज शरीफ ने डॉन को दिए इंटरव्यू में अपने ही देश की पोल खोलते हुए कहा है कि मुंबई हमलों में उन्हीं के देश के आतंकियों का हाथ था। नवाज शरीफ ने कबूला है कि उनके देश में आतंकवादी सक्रिय है। भारत की ओर से डॉजियर और पुख्ता सबूत देने के बाद भी वहां की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यहां तक कि पाकिस्तान शुरू से ही इनकार करता आया है कि 2008 के मुंबई अटैक में उनकी कोई भूमिका नहीं है। नवाज शरीफ ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब पाकिस्तान में आने वाले दो माह में आम चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+