Live: बेटी मरियम के साथ नवाज शरीफ अबु धाबी से लाहौर के लिए हुए रवाना
लाहौर। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरयम को आज अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों ही यहां एयरपोर्ट पर तकरीबन सात घंटे तक रुकेंगे, जिसके बाद शाम 6.15 बजे लाहौर पहुंचेंगे। नवाज शरीफ और मरयम को अदियाला जेल भेजा जाएगा, एक दिन अदियाला जेल में बिताने के बाद दोनों को अटोक फोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

नवाज शरीफ की मां शमीम अख्तर ने कहा कि मेरा बेटा पाकिस्तान का बेटा है और वह वापस आ रहा है। कोर्ट का फैसला उसके और मरयम-सफदर के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं उसे जेल नहीं नहीं जाने दूंगी, अगर मेरा बेटा जेल गया तो मैं भी जेल जाउंगी। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि ये सभी निर्दोष हैं और अल्लाह इनकी रक्षा करेगा। शरीफ की मां ने कहा कि जिन लोगों ने गलत किया है उन्हें अल्लाह से डरना चाहिए। कोर्ट ने खुद कहका है कि भ्रष्टाचार को साबित नहीं किया जा सका है, ऐसे में उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है। इन लोगों को उनकी सच्चाई की सजा मिल रही है।
गौरतलब है कि नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। अपनी गिरफ्तारी से पहले नवाज शरीफ ने कहा है कि वह कोई चोर नहीं है और जल्द ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे। नवाज की मानें तो वह जेल से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। नवाज और उनकी बेटी मरियम इस समय लंदन में हैं जहां पर नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज का कैंसर का इलाज चल रहा है। बेटी मरियम को कोर्ट ने सात वर्ष की सजा सुनाई है। जिस समय नवाज यह बात कह रहे थे उनके बेटी मरियम उनके पास बैठी थीं। पाक की कोर्ट ने दोनों को भ्रष्टाचार के चार केसेज में से एक एवेनफील्ड भ्रष्टाचार केसमें सजा सुनाई है। इस केस के तहत शरीफ परिवार पर लंदन के पॉश इलाके में चार फ्लैट्स होने के आरोप सिद्ध हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications