नवाज के साथ बेटी मरियम पर भी गिरी गाज, भ्रष्टाचार के मामलों में आरोप तय

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान की अदालत ने नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज पर भ्रष्टाचार के केस में आरोप तय किए हैं। पाकिस्तान की सत्ता से बर्खास्त होने के बाद नवाज शरीफ पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।

नवाज पर फिर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के मामलों में आरोप तय

कोर्ट ने इस केस में गुरूवार को नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के साथ उनके दामाद रिटायर्ड कैप्टन मोहम्मद सफदर पर भी आरोप तय किया है। इन तीनों पर लंदन में अपनी संपत्तियों से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्ताम मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के 67 वर्षीय चीफ नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट ने पनामागेट में दोषी ठहराते हुए, उन्हें सत्ता छोड़ने के लिए कहा गया था।

इस एंटी करप्शन कोर्ट में नेशनल एकाउंटेब्लिटी ब्यूरो (NAB) और मरियम व उनके पति कोर्ट में मौजूद थे। वहीं, नवाज शरीफ अपनी पत्नी के इलाज के लिए ब्रिटेन गए हुए हैं, कोर्ट में उन्होंने अपने प्रतिनिधी को भेजा था। सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ उनके परिवार पर भ्रष्टाचार पर जांच करने के लिए यह काम नेशनल एकाउंटेब्लिटी ब्यूरो को सौंपा था।

कोर्ट में नेशनल एकाउंटेब्लिटी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को पनामा पेपर के घोटाले में शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य घोषित करने के कुछ हफ्तों बाद ही उन पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+