भूख से छटपटा रहा पाकिस्तान, नवाज शरीफ पहन रहे सवा लाख की Gucci टोपी, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

पाकिस्तान में अगले महीने 8 तारीख को आम चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक चुनाव प्रचार में गुच्ची की टोपी पहने के कारण विवादों में घिर गए हैं।

कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पंजाब प्रांत के एक जिले ननकाना साहिब में अपनी हालिया रैली के दौरान सवा लाख पाकिस्तानी रुपये से अधिक मूल्य की गुच्ची टोपी पहनी थी।

Nawaz Sharif wearing Gucci cap

हालांकि नवाज द्वारा पहनी गई टोपी की अत्यधिक कीमत ही रैली का एकमात्र आकर्षण नहीं थी। बल्कि कुछ लोगों की शिकायत ये भी थी कि उनकी टोपी पर धारियों के रंग इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के झंडे से मिलता जुलता था।

नवाज शरीफ की गुच्ची टोपी की चौंका देने वाली कीमत को सही ठहराने के लिए, सोशल मीडिया यूजर्स ने रसीदों और चालानों का एक टैग भी दिखाया। इसमें इस टोपी की कीमत 460 डॉलर दिखाई गई है। अगर पाकिस्तानी रुपये में इसका मूल्य देखा जाए तो 1,28,711 रुपये होता है।

नवाज द्वारा पहनी गई गुच्ची टोपी एक विवाद बन गई क्योंकि पाकिस्तान ईंधन, बिजली और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की आसमान छूती कीमतों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब पूर्व पाकिस्तानी पीएम इस तरह के विवाद में घिरे हैं। 2023 में, कथित तौर पर लंदन के महंगे हैरोड्स डिपार्टमेंट स्टोर में खरीदारी के दौरान नवाज का सामना एक पाकिस्तानी महिला से हुआ था। पिछले साल भी लंदन में उन्हें ये गुच्ची टोपी पहने देखा गया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में गरीबी लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान में करोड़ों लोगों की स्थिति ये हो गई है कि अब उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए तरसना पड़ रहा है। अब देश में आम लोगों के लिए जरूरत की चीजें खरीदना भी बस की बात नहीं रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+