दक्षिण कोरिया भी Naatu Naatu Song का दीवाना, पार्क जिन बोले Bollywood मेरा फेवरेट

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर है। उन्हें वीडियो में दूतावास के कर्मचारियों को 'नातु नातु' की धुन पर एक साथ नाचते हुए देखा जा सकता है।

Natu Natu song in South Korea

Naatu Naatu Song: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने पार्क जिन ने शुक्रवार को कहा कि नाटु नाटु सांग पर डांस कोरिया में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद ये फिल्म देखी है। राइज रोर एंड रिवोल्ट एक शानदार फिल्म है। इसकी स्टोरी भी दमदार है। पार्क जिन ने कहा कि फिल्म की कहानी असाधारण है। बॉलीवुड दक्षिण कोरिया में भी काफी फेमस है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन इन दिनों भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने ऑस्कर विजेता गीत 'नाटू नाटू' सांग को लेकर बात की। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बताचीत में कहा, "नाटू नाटू सांग पर डांस दक्षिण कोरिया में काफी लोकप्रिय है। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे कोरियाई दूतावास के स्टाफ ने नाटु नाटु सांग पर डांस किया। मुझे लगता है कि ये एक दूसरे के साथ संवाद करने का एक शानदार तरीका है।"

बता दें कि हाल ही में, भारत के दक्षिण कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों का आरआरआर के हिट ट्रैक पर थिरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नोटिस किया। इस वीडियो को दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन पढ़ा, "हम आपके साथ कोरियाई दूतावास के नातु नातु नृत्य कवर को साझा करने में प्रसन्न हैं। दूतावास के कर्मचारियों नातू नातु के साथ कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक देखें !!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+