रूस के परमाणु हमले से बचने के लिए नाटो यूक्रेन की करेगा अतिरिक्त मदद
कीव, 23 मार्च: रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावनाओं को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, युद्ध की सफलता के लिए आने वाले समय में रूस की ओर से परमाणु हमले की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के मुख्य प्रवक्ता ने ऐसे किसी भी कदम से साफतौर पर इनकार किया है। इन चिंताओं के बीच अब नाटो और उसके सहयोगी परमाणु और रसायनिक हमलों की स्थिति में यूक्रेन को अतरिक्त मदद देने के लिए तैयार हो गए हैं।

नाटो गठबंधन प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बुधवार को कहा कि नाटो नेता रासायनिक और परमाणु खतरों से निपटने के लिए यूक्रेन के लिए अतिरिक्त समर्थन पर सहमत होने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह रूस की हमलावर ताकतों से लड़ रहा है। स्टोलटेनबर्ग ने गुरुवार को ब्रुसेल्स में एक नाटो शिखर सम्मेलन से पहले कहा, "कल, मुझे उम्मीद है कि सहयोगी साइबर सुरक्षा सहायता के साथ-साथ यूक्रेन को रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से बचाने में मदद करने के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए सहमत होंगे।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में पेस्कोव ने कहा था कि अगर हम 'अस्तित्व से जुड़े खतरे' का सामना करेंगे, तो ही परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारा विचार घरेलू सुरक्षा का है और यह सार्वजनिक है। आप परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े सभी कारणों के बारे में पढ़ सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'तो अगर हमारे देश के अस्तित्व के लिए खतरा आया, तो हमारे कॉन्सेप्ट के हिसाब इसे इनका उपयोग किया जा सकता है।'
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मंगलवार को तड़के रूसी बलों को भीषण लड़ाई के बाद कीव के सबसे अहम शहर मकरीव से खदेड़ने में कामयाबी मिली है। शहर के सारे हाइवे यूक्रेनी सेना के कब्जे में हैं। रूस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि मारियुपोल शहर यूक्रेन के हाथों से फिसलता नजर आ रहा है। यहां रूस ने बमबारी तेज कर दी है। यूक्रेन ने दावा किया कि मारकीव से खदेड़े जाने पर रूस बैखला गया है, ऐसे में उसे नागरिक इलाकों में हवाई हमले बढ़ दिए हैं।
वहीं आज यूक्रेन ने दावा किया कि रूसी सेनाओं ने उसके अति-संवेदनशील चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र की प्रयोगशाला को तबाह कर दिया है। यूक्रेन की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस प्रयोगशाला में बेहद सक्रिय परमाणु सामग्री रखी हुई है। यह रूसी सेनाओं के हाथ में है। इससे पहले यूक्रेन के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने इसी सोमवार को कहा था कि चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र के आसपास लगे जितने रेडिएशन मॉनीटर थे, उन सभी ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए यह अंदाजा भी नहीं लग पा रहा है कि संयंत्र के आसपास इस वक्त रेडिएशन की क्या स्थिति है?












Click it and Unblock the Notifications