सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से 13 दिन में नहीं लौटीं तो NASA टाल देगा मिशन क्रू-9
Sunita Williams News: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की दो माह बाद भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी नहीं लौट पाई हैं। 18 अगस्त तक वापसी नहीं होने पर नासा का आगामी मिशन क्रू-9 को टाला जा सकता है।
भारतवंशी अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स संकट में हैं। साथी अंतरिक्ष यात्री बुल विल्मोर के साथ ही सुनीता की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी नहीं हो पाई है।

अब खबर है कि 18 अगस्त 2024 तक सुनीता विलियम्स की वापसी नहीं हो पाई तो अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को अपना अगला मिशन क्रू-9 टालना पड़ सकता है। ऐसे में नासा सुनीता और विल्मारे को 18 अगस्त से पहले धरती पर लाने की कोशिश में है
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार बोइंस व नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सकुशल वापसी के लिए करीब एक लाख से ज्यादा कंप्यूटर मॉडल सिमुलेशन किए हैं ताकि अनडाकिंग, डी-ऑर्बिट बर्न व लैंडिंग के दौरान स्टारलाइनर की चुनौतियों से पार पाया जा सके।
विलियम्स और विल्मोर 6 जून से अंतरिक्ष में हैं। नासा और बोइंग ने अभी तक वापस की तारीख तय नहीं की है। बोइंग स्टारलाइनर दोनों यात्रियों को पांच जून को लेकर उड़ा था।
13 जून को ISS पहुंचने पर स्टारलाइनर के थ्रस्टर्स में समस्या आ गई। एक सप्ताह का मिशन तकनीकी समस्या लंबा खिंच गया। हालांकि, नासा उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आश्वस्त है।
नासा के आगामी मिशन क्रू-9 का 18 अगस्त को अंतरिक्ष के लिए रवाना होना निर्धारित है। मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर भी उतरेंगे।
अंतरिक्ष स्टेशन में एक समय में तीन से छह अंतरिक्ष यात्री ही रह सकते हैं। जैसे ही क्रू-9 मिशन लॉंच होगा, इस आईएसएससे जोड़ने से पहले स्टारलाइन को डॉकिंग पोर्ट से हटाना पड़ेगा। ऐसे में मिशन क्रू-9 टाला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications