चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किन स्थानों पर मनुष्य लैडिंग करेंगे, नासा करेगा खुलासा
नई दिल्ली, 19 अगस्त: नासा स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) लॉन्च करने के बेहद करीब है। ये सिस्टम आने वाले दो वर्षों में मनुष्यों के चंद्रमा पर वापसी की प्रक्रिया की शुरुआत करवाएगा। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा पर मनुष्य किन स्थानों पर सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है उन स्थान की घोषणा करने संबंधी तैयारी पूरी कर ली है।
नासा भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर संभावित लैंडिंग स्थानों की घोषणा करने के लिए एक ब्रीफिंग शुक्रवार को आयोजित करने वाला है। नासा ने एक बयान में कहा प्रत्येक क्षेत्र में कई संभावित लैंडिंग साइट हैं।
एजेंसी ने आर्टेमिस III मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष यात्रियों के उतरने के संभावित क्षेत्रों के रूप में पहचान की है। आर्टेमिस-थर्ड मिशन 2025 में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, अपोलो मिशन बंद होने के बाद से पांच दशक लंबे इंतजार को समाप्त हो गया।
देश के 11 राज्यों में मर्दों नहीं महिलाओं के पास हैं अधिक सेक्स पार्टनर, सर्वे में हुआ खुलासा