सूरज तक पहुंचने वाला नासा का अंतरिक्ष यान कल होगा लॉन्च
न्यूयॉर्क। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) अपने अंतरिक्ष यान को सूरज तक पहुंचाने के लिए जो यान को लॉन्च कर रहा था, उसे टाल दिया है। सूरज को "छूने" के लिए डिजाइन किए गए डेढ़ बिलियन डॉलर के अंतरिक्ष यान को शनिवार के बजाय अब रविवार को लॉन्च किया जाएगा। यह अंतरिक्ष यान कार के आकार है और यह सीधे सूर्य के कोरोना के चक्कर लगाएगा। नासा ने इसका नाम पार्कर सोलर प्रोब रखा है।

फिलहाल, खराब मौसम की वजह से इसे नासा के पार्कर को लॉन्च करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नासा ने अपने इस मिशन का नाम 'टच द सन' रखा है। यह स्पेसएयरक्राफ्ट नासा के इतिहास का सबसे तेज गति वाला होगा, जिसकी 190किमी/सेकेंड स्पीड होगी। नासा का यह पार्कर सोलर प्रोब तेजी के साथ अंतरिक्ष में प्रवेश करेगा और सूर्य के नजदीक जाकर उसकी जानकारी जुटाएगा।












Click it and Unblock the Notifications