धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर JWST में खराबी! NASA ने बंद किया फोटो कैप्चर करने की खास टेक्निक पर काम
नई दिल्ली, 23 सितंबर। अरबों डॉलर के महत्वाकांक्षी स्पेस प्रोजेक्ट जेम्स वेब टेलीस्कोप को पिछले साल लांच करने के बाद ये दूसरा मौका है जब एक बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई है। इससे पहले एक स्पेस रॉक के टकराने से जेम्स वेब का शीशा टूटा था। लेकिन अब जो समस्या आई है, वो बेहद गंभीर है। नासा के वैज्ञानिक इसको लेकर चिंतित है। एक खास एसानमेंट पर काम रोक दिया गया है। टेलीस्कोप से तस्वीरें लेने की केवन उन्हीं टेक्निक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे जेम्स वेब में और अधिक खराबी ना आए।

पहली तस्वीर भेजने से पहले टकरया था स्पेस रॉक
नासा के दर्जनों वैज्ञानिकों ने कई सालों जेम्स वेब टेलीस्कोप के लिए कड़ी मेहनत की। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में अरबों डॉलर खर्च हुए। जिसके बाद इसे लांच किया गया। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से नासा को पहली तस्वीर मिलने से पहले ही एक छोटा उल्कापिंड टेलीस्कोप के मुख्य दर्पण से टकराया था। जिससे उसका शीशा टूट गया। हालांकि इसके बाद नासा ने अपने मिशन को जारी रखा।

भेजीं कई लुभावनी तस्वीरें
जेम्स वेब टेलीस्कोप अब तक स्पेस की कई अहम तस्वीरें नासा को भेज चुका है। जिससे स्पेस साइंटिस्ट्स को शोध में काफी मदद मिल रही है। नासा इन खास तस्वीरों को समय समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा भी करता रहता है। मंगल ग्रह की पिछले दिनों जेम्स वेब ने जो तस्वीरों भेजीं थी इससे पूरा खगोल विज्ञान जगत चकित हो गया था। वहीं हाल ही में जेम्स वेब ने वरुण ग्रह यानी नेपच्यून की तस्वीरें भेजी हैं। पिछले 30 वर्षो में ये पहला मौका है जब नेपच्यून की इतनी नजदीकी से किसी टेलीस्कोप ने तस्वीरें ली हैं।

JWST में आई ये खराबी
जेम्स वेब टेलीस्कोप में MIRI की ग्रेटिंग व्हील को प्रभावित हो रही है। किसी वस्तु को स्पष्ट रूप से देखने के लिए प्रकाश की तरंग दैर्ध्य को समायोजित करने के लिए वैज्ञानिकों के लिए यह पहिया महत्वपूर्ण है। हालांकि पहिया खराब होने से पूरा उपकरण को बेकार नहीं होता। इसका उपयोग MIRI के चार अवलोकन मोड में से एक में किया जाता है जिसे मध्यम-रिजॉल्यूशन स्पेक्ट्रोस्कोपी (MRS) मोड कहा जाता है। इस मोड का उपयोग करते हुए, उपकरण प्रकाश स्पेक्ट्रा को कैप्चर करता है।

साइंटिस्ट्स ने क्या कहा?
JWST में खराबी के बाद भी ये नासा को स्पेस की तस्वीरें भेज रहा है। MIRI की ग्रेटिंग व्हील की सुविधा अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। अब इसे ठीक करने और मिशन को जारी रखने का तरीका खोजा जा रहा है। नासा के साइंटिस्ट्स की ओर जारी बयान में कहा गया, " हमारी लैब अच्छे तरीके से कार्य कर रही है और MIRI के अन्य तीन अवलोकन मोड -इमेजिंग, कम-रिजॉल्यूशन स्पेक्ट्रोस्कोपी, और कोरोनोग्राफी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इनसे हमें बराबर इनपुट मिल रहे हैं।"

टेलीस्कोप की एक टेक्निक पर काम बंद
नासा के एक बयान के मुताबिक, इस गड़बड़ी को वैज्ञानिकों ने पहली बार अगस्त के अंत में देखा था। एक जांच के बाद, अवलोकन के लिए उस विधा को रोकने का निर्णय लिया गया है। नासा के अधिकारियों ने बयान में लिखा, "वेब टीम ने इस विशेष अवलोकन मोड का उपयोग करके अवलोकनों को शेड्यूल करने में रोक दिया है, जबकि वे इसके व्यवहार का विश्लेषण करना जारी रखते हैं और वर्तमान में एमआरएस अवलोकनों को फिर से शुरू करने के लिए रणनीति विकसित कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications