NASA ने 9/11 को किया याद, ट्विन टावरों से उठ रहे धुएं की तस्वीरें साझा की, हमले के नायकों के लिए कही ये बात
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने रविवार (11 सितंबर) को बेहद दुखद तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। यह तस्वीर अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की त्रासदी को बताती है।
न्यूयॉर्क, 12 सितंबर: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने रविवार (11 सितंबर) को बेहद दुखद तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। यह तस्वीर अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की त्रासदी को बताती है। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में कई लोगों की जानें गईं। 11 सितंबर रविवार को इस हमले के 21 साल हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने हमले के पीड़ितों और हीरोज को याद किया है।

हर साल त्रासदी को याद करते हैं
नासा ने त्रासदी की फोटो शेयर करते हुए कहा कि यह हमला एक राष्ट्रीय त्रासदी था। जिसमें कई लोगों की सांसें थम गईं और बेहद नुकसान हुआ था। इससे घटना से अमेरिकी संस्कृति में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ। हर साल हम इस त्रासदी को याद करते हैं।

हमलों के पीड़ितों और नायकों का सम्मान करते हैं
नासा ने ट्वीट में कहा कि भीषण त्रासदी की 21वीं बरसी पर हम 9/11 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों और नायकों का सम्मान करते हैं। साथ ही त्रासदी की तस्वीरें साझा की हैं। यह फोटो ऑपरेशन-3 के कमांडर फ्रैंक कल्बर्टसन द्वारा ली गई थीं, जो हमलों के समय अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार थे।

तस्वीरों में पूरी घटना कैद
जैसे ही उन्हें हमलों के बारे में पता चला, उन्होंने तस्वीरों में घटना का दस्तावेजीकरण करना शुरू कर दिया। उन्होंने घटना के बाद के मिनटों और घंटों में अविश्वसनीय तस्वीरों को कैप्चर किया था। अगले दिन उन्होंने एक पब्लिक लेटर पोस्ट किया, जिसमें घटनाओं के बारे में उनके विचारों को उजागर किया गया था। आज दुनिया बदल गई है। आज जब हमारे देश पर हमला हुआ, उसके महत्व की तुलना में मैं जो कहता या करता हूं वह बहुत मामूली है।

जो बिडेन ने किया याद
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रविवार को 11 सितंबर के हमलों की 21 वीं वर्षगांठ को याद किया। आयोजित एक शोक समारोह में पेंटागन में पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति ने भी न्यूयॉर्क शहर में राष्ट्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

करीब तीन हजार लोगों की गई जान
9/11 के हमलों में करीब 3 हजार लोगों की जानें गईं। जिसमें 343 फायर विभाग के कर्मी थे, NYPD के 23 सदस्य और 37 पोर्ट अथॉरिटी पुलिस अधिकारी समेत अन्य लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर किससे डर रहा अमेरिका? एलियंस के जुड़े 24 VIDEO जारी करने से नौसेना का इनकार












Click it and Unblock the Notifications