सोए रहने के लिए नासा दे रहा है साढ़े 11 लाख रुपये!

वॉशिंगटन। आप रोजाना दफ्तर जाते हैं, घंटों काम करते हैं तो महीने के आखिरी में आपको सैलरी मिलती है, लेकिन एक ऑफर आपके पास है जिसमें आपको सोने के लिए साढ़े 11 लाख रुपए मिलेंगे।

sleep

जी हां अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा आपको शानदार ऑफर दे रही है। 70 दिन तक सिर्फ बेड रेस्ट करने के लिए आपको 18 हजार डॉलर यानी 11.25 लाख रुपये दे रही है।

नासा ने माइक्रोग्रेविटी पर लंबे समय तक रहने के प्रभावों की स्टडी करने के लिए यह रिसर्च ‘बेड रेस्ट' बनाया है। इसके तहत प्रतिभागियों को बिस्तर पर 70 दिनों तक लेटे रहना होगा। इस ऑफर के तहत आपको हॉरिजोंटल स्थिति में ये पूरा समय बिताना होगा।

दरअसल इस खास तरह की स्टडी में वैज्ञानिक ये पता लगाना चाहते हैं कि जीरो गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में मांसपेशियों, दिल और हडिड्यों के कामकाज के लिहाज से कौन सी एक्सरसाइज़ बेस्ट रहेगी। इस ऑफर में उन्हें 10 हफ्ते बिस्तर पर लेटे हुए बिताने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+