Pics: अंतरिक्ष में दिखा फैंटम गैलेक्सी का 'दिल'! NASA को मिले स्पेस की दुनिया के अहम रहस्य
नई दिल्ली, 31 अगस्त। जेम्स वेब और हबल स्पेस टेलीस्कोप के डेटा को जोड़ कर देखने पर स्पेस साइंटिस्ट्स को हैरान कर देने वाले तथ्य मिले हैं। इनमें फैंटम गैलेक्सी की तीन स्पाइरलबाइंडिंग इमेज शामिल हैं। वहीं स्पेस के इस दुर्लभ डेटा को लेकर साइंटिस्ट्स खुद हैरान हैं।

नासा के टेलीस्कोप ने भेजी 3 तस्वीरें
नासा के हबल और जेम्स वेब टेलीस्कोप से भेजे गए डेटा में M74 की तीन अलग- अलग खूबसूरत तस्वीरें हैं। इसमें जेम्स वेब और हबल टेलीस्कोप के ऑप्टिकल डेटा को मिलाकर 'लेस रेड फिलामेंट्स' के साथ एक छवि तैयार की जो आकाशगंगा के केंद्र से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। इनमें चमकीले गुलाबी रंग के पैच भी थे जो नासा के अनुसार 'तारा बनाने वाले क्षेत्र' हैं।

दिखीं खूबसूरत तस्वीरें
फैंटम गैलेक्सी की स्पाइरल बाइंडिंग तस्वीरें दुर्लभ तस्वीरों में से एक हैं। नासा ने इनमें दिखे अगल- अलग रंगों के डेटा का एनालिसिस किया है। पहली तस्वीर में दिख रहा लाल रंग नासा के अनुसार धूल को दर्शाता है और हल्के नारंगी रंग का मतलब है कि धूल अधिक गर्म है। जबकि दूसरी तस्वीर में भूरे रंग के तंतु सर्पिल आकार में बाहर निकलते हैं। वहीं तीसरी छवि चमकीले नीले गैलेक्टिक कोर से बाहर घूमते हुए वेबबी फिलामेंट्स को एक सर्पिल बनाते हुए दिखाती है। जिसके किनारों पर नीले और गुलाबी रंग के धब्बे हैं।

सर्पिल आकाशगंगा की तस्वीरें
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप और हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा कैप्चर की गई फैंटम गैलेक्सी की शानदार तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें मेसियर 74 (M74) आकाशगंगा की हैं। ये एक खास सर्पिल आकाशगंगा का वर्ग है जिसे 'Grand design spiral' के नाम से जाना जाता है। ये यह मीन राशि के नक्षत्र में पृथ्वी से लगभग 32 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

फैंटम गैलेक्सी का विशाल क्षेत्र
ऐसा माना जाता है कि फैंटम गैलेक्सी के केंद्र में एक ब्लैक होल है। इस ब्लैक होल में 10,000 सूर्यों के बराबर द्रव्यमान मौजूद होने का अनुमान लगाया जता है। इसमें लगभग 100 बिलियन तारे होने की उम्मीद है। फैंटम गैलेक्सी 1,00,000 प्रकाश-वर्ष में फैली हुई है।

NASA की तस्वीरें वायरल
इंस्टाग्राम पर नासा के अकाउंट से शेयर की गई फैंटम गैलेक्सी की स्पेलबाइंडिंग इमेज अब वायरल हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर नासा की पोस्ट को अब तक 14 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications