DART Mission में तबाह हुए Asteroid के टुकड़े, कछुए की चाल से बढ़ रहे आगे, NASA ने कही बड़ी बात
डार्ट मिशन के जरिए तबाह किए गए एस्टेरॉयड का मलबा कहां गया, ये एक बड़ा सवाल था। अपने अध्ययन में नासा के साइंटिस्ट्स को अहम तथ्य मिले हैं।
नासा के डार्ट मिशन का यान जिस एस्टेरॉयड से टकराया, उसकी सतह पर कुछ टुकड़े पहले मे मौजूद थे। ऐसा दावा नासा के साइंटिस्ट्स की ओर किया जा रहा है। स्पेस एजेंसी के खगोलविदों को कहना है कि एस्टेरॉयड की सतर पर पहले से ही कुछ टुकड़े बिखरे थे, ये टूटे हुए नहीं थे।
स्पेस एजेंसी नासा के हबल टेलीस्कोप द्वारा भेजी गई तस्वीरों के लेकर वैज्ञानिकों ने कहा कि डार्ट मिशन के तहत डिडिमोस के चारों ओर एस्टेरॉयड की कक्षा को पूरी तरह से बदल दिया गया था। वहीं अब खगोलविदों की ओर से दावा किया जा रहा है कि टूटे एस्टेरॉड्स का अब मलबा देखा गया है, जो पत्थरों के टुकडों के एक ग्रुप के रूप में है। इसमें कुल 37 पत्थर के टुकड़े मौजूद हैं।

हबल फोटोमेट्री के जरिए स्पेस में 37 शिलाखंड देखे गए। इन पत्थरों का आकार 3 फीट से लेकर 22 फीट तक है। इसकी स्पीड प्रति घंटे आधे मील से अधिक की है। साइंटिस्ट्स ने कहा कि पत्थरों के टुकड़ों की गति बेहत स्लो है, ये एक बड़े कछुए की चाल के बराबर है। पत्थरों का कुल द्रव्यमान डिमोर्फोस के द्रव्यमान का लगभग 0.1% है।
नासा ने हबल द्वारा कैप्चर की गई इन तस्वीरों को बेहद शानदार बताया। उन्होंने कहा कि टूटे एस्टेरॉयड का मलबा स्पेस में पत्थरों के एक बादल की रूप में हैं। डार्ट मिशन का यान जब एस्टेरॉयड से टकराया तो उसकी स्पीड लगभग 14,000 मील प्रति घंटे थी। डॉर्ट मिशन के बाद एस्टेरॉयड के मलबे का अध्ययन कर रहे लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविड जेविट ने कहा कि क्षुद्रग्रह की सतह पर संभवतः बोल्डर पहले से ही बिखरे हुए थे और ये उसके टूटे हुए टुकड़े नहीं हैं। जेविट का अनुमान है कि प्रभाव ने क्षुद्रग्रह की सतह से 2% बोल्डर को हिला दिया। उन्होंने आगे कहा कि बोल्डर के अवलोकन से डार्ट के प्रभाव के कारण बने गड्ढे के आकार का अंदाजा मिलता है। उन्होंने कहा, "डिमोर्फोस की सतह पर लगभग 160 फीट (एक फुटबॉल मैदान की चौड़ाई) के घेरे से पत्थरों की खुदाई की गई होगी।"
अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि क्षुद्रग्रह की सतह से पत्थर कैसे उठे। इसमें कहा गया है कि वे इजेक्टा प्लम का हिस्सा हो सकते हैं, जिसकी तस्वीर हबल और अन्य वेधशालाओं द्वारा खींची गई थी।












Click it and Unblock the Notifications