Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Electric Car चार्जिंग के लिए घंटों इंतजार का झंझट होगा खत्म! लगेंगे सिर्फ 5 मिनट, NASA ने बताई तकनीकी

पिछले काफी समय से ईवी की जार्जिंग के समय को कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ई-कार निर्माता कंपनियों की एक नई तकनीकी की तलाश थी, जो अब पूरी हो सकती है। इसको लेकर नासा की तकनीकी को लेकर एक नया प्रयोग हुआ है।

NASA Boiling and Condensation Experiment: पिछले काफी समय से ईवी की जार्जिंग के समय को कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर वाहन निर्माता कंपनियों की एक नई तकनीकि की तलाश थी, जो अब पूरी हो सकती है। नासा की तकनीकी की लेकर एक नए प्रयोग ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं की एक बड़ी समस्या हल कर दी है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का मानना ​​​​है कि इसकी नई स्पेस-कूलिंग तकनीक ईवीएस को पांच मिनट के भीतर चार्ज करने में मदद कर सकती है।

5 मिनट में चार्ज होगी E-Car

5 मिनट में चार्ज होगी E-Car

नासा की सबकूल्ड फ्लो बॉयलिंग (Subcooled Flow Boiling) तकनीकि से एक खास चार्जर को विकसित किया गया है। दरअसल, इस तकनीकि को अंतरिक्ष यान में प्रयोग किया जाता है। जिसका काम तापमान को नियंत्रित करना होता है। इससे 5 मिनट के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी जार्ज की जा सकेगी। नासा के अनुसार इसके लिए चार्जर्स को 1,400 एम्पीयर पर करंट देना होगा। फिलहाल मौजूद तकनीकि के अधिकतर चार्जर 150 एम्पीयर से भी कम करंट फ्लो की क्षमता वाले हैं। जबकि कुछ स्पेशल चार्जर ऐसे भी हैं जिनकी क्षमता 520 एम्‍पीयर तक की है।

24.22 किलोवाट तक कूलिंग की सुविधा

24.22 किलोवाट तक कूलिंग की सुविधा

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अपनी कारों के लिए चार्जिंग समय को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिक चार्जिंग समय ईवीएस की कमियों में से एक है। इलेक्ट्रिक वाहनों को तेज चार्जिंग प्रदान करने में मुख्य बाधा बैटरी के अधिक गर्म होने से जुड़ी है। पिछले साल फ्लो बॉयलिंग एंड कंडेनसेशन एक्सपेरिमेंट (एफबीसीई) विकसित किया था। जिसे अब बैटरी चार्जिंग के लिए प्रयोग किया गया है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया कि वे 24.22 किलोवाट तक गर्मी को दूर कर सकते हैं और नई चार्जिंग केबल से 2,400 एम्पीयर तक चार्ज करने की क्षमता के साथ पांच मिनट में ईवी को चार्ज किया जा सकता है (Electric vehicle charge in 5 minutes)।

अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों लिए भी बनेगा फास्ट चार्जर

अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों लिए भी बनेगा फास्ट चार्जर

इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने में लगने वाला समय किसी चुनौती से कम नहीं था। नासा तकनीकि से विकसित चार्जिंग लेकर Purdue University के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब इस समस्या का समाधान किया जा सकेगा। नए चार्जर की टेस्टिंग में ये सामने आया कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की बेहद कम समय में चार्च हो गई। नासा के वैज्ञानिकों ने कहा कि नए चार्जर की तकनीकि के कारों के साथ अन्य वाहनों के लिए भी विकसित किया जा सकेगा।

चार्जिंग स्टेशन पर हो सकती है व्यवस्था

चार्जिंग स्टेशन पर हो सकती है व्यवस्था

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये चार्जर पोर्टेबल होगा। अगर ऐसा संभव हुआ तो बेहर होगा। अन्यथा इस सुविधा के लिए चार्जिंग स्टेशन विकसित करना होगा। हालांकि इस बात की काफी उम्मीद है कि ऐसी फास्ट चार्जिंग सुविधा के लिए चार्जिंग स्टेशन हो, क्योंकि ये काफी सुविधाजनक होगा।

होगी 4.6 गुना फास्ट चार्जिंग: NASA

होगी 4.6 गुना फास्ट चार्जिंग: NASA

नासा के साइंटिस्ट्स के अनुसार, बैटरी चार्जिंग के दौरान होने वाली हीट को रिड्यूस किया जाएगा। इसे 2400 एम्पीयर तक की वेव्स विकसित की जाएगी। इस तकनीकि से मौजूदा तेज चार्जर से भी अधिक तेज चार्च करने की क्षमता होगी। इस खास चार्चिंग तकनीकि को विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि ये चार्जर मौजूदा चार्जर से 4.6 गुना ज्यादा तेज चार्जिंग करने में सक्षम होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+