SpaceX 2025: सुनीता विलियम्स के बिना स्पेस से लौटेगा स्टारलाइनर, या फिर धरती पर वापसी की बची है उम्मीद?
एलन मस्क के स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से रवाना हुए एस्ट्रोनॉट्स नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत धरती पर वापस लाए जाएंगे। अंतरिक्ष यान ड्रैगन में सवार सुनीत विलियम्स और विल्मोर को इसी क्रू प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यान से धरती पर लाने की पूरी तैयारी की जा रही है। हालांकि स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये एक बड़ी चुनौती भरा कार्य है। इसके बावजूद नासा ने 24 अगस्त को स्टारलाइनर को उसके चालक दल के बिना पृथ्वी पर वापस लाने का फैसला किया।
विल्मोर और विलियम्स इन दिनों अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं। नासा के कॉमर्शियल क्रू अंतरिक्ष मिशन के तहत एक अन्य अंतरिक्ष यान पर सवार होकर फरवरी 2025 में पृथ्वी पर लौटने का कार्यक्रम है।

हालांकि सुनीता विलियम्स की घर वापसी को लेकर नासा ने बताया है कि अभी लंबा इंतजार करना होगा। हालांकि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर ने जून में बोइंग के स्टारलाइनर पर ISS की यात्रा की थी और वो एक सप्ताह में लौटने वाले थे, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी उनकी वापसी में बाधा बन गई।
नासा ने क्या कहा?
नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने हाल में ही में एक बयान जारी किया। जिसमें कहा, "अंतरिक्ष उड़ान जोखिम भरी होती है, चाहे वह सबसे सुरक्षित और सबसे नियमित उड़ान ही क्यों न हो। एक टेस्ट उड़ान, स्वभाव से, न तो सुरक्षित होती है और न ही नियमित। बुच और सुनी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रखने और बोइंग के स्टारलाइनर को बिना क्रू मेंमबर्स के वापस लाने का निर्णय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। मैं नासा और बोइंग दोनों टीमों के उनके अविश्वसनीय और विस्तृत काम के लिए आभारी हूं।"
नासा कैसे एस्ट्रोनॉट्स को पृथ्वी पर लाएगा?
नासा के नए मिशन के तहत सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन के साथ आधिकारिक तौर पर जोड़ा जाएगा। नासा का क्रू-9 मिशन 24 सितंबर को स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए लॉन्च होने वाला है। क्रू-9 मिशन के हिस्से के रूप में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक, लैबोरेटरी की मरम्मत और साइंस एक्सपेरिमेंट जैसे काम करने होंगे।
विलियम्स, विल्मोर के वापसी की कितनी उम्मीद?
थ्रस्टर परीक्षण होने के बाद स्पेस एक्स के मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट्स ने बड़ी उम्मीद जताई। अपने ग्रह की वापसी को लेकर चल रहे प्रयासों को लेकर वे बहुत खुश थे, और अंतरिक्ष की कक्षा में अधिक समय तक रहने से कोई शिकायत नहीं की। सुनीता विलियम्स ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे ये उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान हमें घर वापस लाएगा, कोई दिक्कत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications