समुद्र का पानी ला रहा नई 'आफत', डूब जाएंगे कई शहर, NASA के VIDEO ने बढ़ाई टेंशन

पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा, जिसके लिए पूरी तरह से ग्लोबल वार्मिंग जिम्मेदार है। इसका सबसे ज्यादा असर ध्रुवीय बर्फ पर पड़ रहा। वो तेजी से पिघल रही और हर जगह समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा। इसको लेकर नासा की नई स्टडी सामने आई है।

नासा समुद्र के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित है। इसके लिए उसने पिछले 30 साल के डेटा का अध्ययन किया और उसके आधार पर एनिमेशन वीडियो बनाया। जिसमें बढ़ते जलस्तर की चिंताओं को दिखाया गया। नासा ने चेतावनी भी दी है कि अगर इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कई शहर डूब जाएंगे।

NASA

इस साल फरवरी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दुनिया को चेतावनी दी थी कि जिस दर से हर जगह समुद्र का स्तर बढ़ रहा, उस हिसाब से जल्द ही समुद्र के पास वाले इलाकों से लोग पलायन शुरू कर देंगे। अब इसी चेतावनी को नासा ने एनीमेशन के जरिए दिखाया है।

पिछले 100 साल रहे घातक
नासा के मुताबिक इस विजुअलाइजेशन में एक गोल आकार की विंडो का इस्तेमाल किया गया। जिसमें 1993 से 2022 के बीच बढ़े जलस्तर को दिखाया गया। एजेंसी ने ये भी बताया कि 3000 साल पूर्व से लेकर 100 साल पूर्व तक समुद्र का जलस्तर सामान्य रूप से बढ़ता था, लेकिन पिछले 100 साल में ग्‍लोबल टेंपरेचर लगभग 1 डिग्री सेल्सियस (1.8 डिग्री फारेनहाइट) बढ़ गया।

टेंपरेचर बढ़ने से बर्फ तेजी से पिघली और समुद्र का जलस्तर 6 से 8 इंच बढ़ गया। इसके अलावा दुनियाभर के कई इलाकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा। उच्च पर्वतीय इलाके जहां पर साल के 12 महीने पंखे भी नहीं चलते थे, वहां पर अब उनकी जरूरत पड़ने लगी है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 60 करोड़, नाइजीरिया में 30 करोड़, इंडोनेशिया में 10 करोड़, फिलीपींस और पाकिस्तान में 8-8 करोड़ लोग जानलेवा गर्मी का सामना करेंगे। इसके अलावा खेती और अन्य चीजों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+