नासा ने बनाया सबसे बड़ा टेलीस्कोप, पुराने टेलीस्कोप से 100 गुना बड़ा
नासा ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, हबल से 100 गुना बड़ा टेलीस्कोप बनाया, इसकी मदद से गैलेक्सी की तस्वीर लेने में सफलता मिलेगी
नई दिल्ली। अमेरिकी स्पेस शोध संस्थान नासा ने सबसे बड़ा अंतरिक्ष टेलीस्कोप बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह नया टेलीस्कोप हबल टेलीस्कोपस से 100 गुना बड़ा है।

OMG! पैदा हुआ दुनिया का पहला ऐसा बच्चा, जिसे तीन लोगों ने मिलकर दिया जन्म
नासा का नया द जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब 26 साल पुराने हबल टेलीस्कोप की जगह लेगा। नए टेलीस्कोप में लगा कैमरा इतना शक्तिशाली है कि इसे सूर्य की किरणों से बचाने के लिए भी कवच लगाया गया है।
इसरो ने लॉन्च किया सबसे लंबा और मुश्किल मिशन
कैमरे के लेंस के भीतर इंफ्रारेड किरणों के प्रवेश करने से बचाने के लिए इसपर कवच लगाया गया है। यह कवच तापमान को स्थिर रखने में मदद करेगा। यह 298 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर भी इसे सुरक्षित रख सकता है।
नासा ने पहली बार जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की ऑप्टिकल नापतोल की है, इसमें पूरी तरह से प्राइमरी मिरर लगाए गए हैं, जिसे सेंटर कर्वेचर टेस्ट कहा जाता है।
नासा की डेप्युटी टेलीस्कोपिक मैनेजर रित्वा केस्की कुहा ने बताया कि यह पूरे मिरर का ऐसा टेस्ट है जिसमें हम एक ही इंस्ट्रुमेंट का इस्तेमाल शुरु से लेकर टेस्ट के अंत तक किया जा सकता है ।
यह टेस्ट इस बात की जानकारी देगा कि इस ऑप्टिकल सिस्टम में किसी तरह का कोई बदलाव या नुकसान तो नहीं हुआ है। यह टेलीस्कोप हमें गैलेक्सी की पहली तस्वीरें भेजेगा, इसकी मदद से प्लैनेट और स्टार्स के बीच की दूरी को जानने में मदद मिलेगी। नासा ने बताया कि यह नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी व कैनेडियन स्पेस एजेंसी का साझा प्रोजेक्ट है।












Click it and Unblock the Notifications