Video: जहां हुआ था महात्मा गांधी का अपमान, उसी स्टेशन पर पहुंचे पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। मोदी ने यहां पेन्ट्रिच से पीटरमेरियट्सबर्ग तक का रेल का सफ़र तय किया। मोदी का ये रेल सफर चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि पीटरमेरियट्सबर्ग वही स्टेशन है जहां साल 1893 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हुआ था और टिकट होने के बावजूद उन्हें ज़बरदस्ती ट्रेन से उतार दिया गया था।

Modi

राष्ट्रपिता की इसी यात्रा को याद करते हुए मोदी ने ट्रेन से ये सफर पूरा किया और कहा कि ये वहीं जगह है, जिसने मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बनाया। मोदी ने उनकी इसी भावना का सम्मान करते हुए अपने दौरे पर ये रेल सफर किया है। इतना ही नहीं मोदी फिनिक्स बस्ती भी जाएंगे जिसका गांधी से नजदीकी संबंध रहा है।

Modi2

पीएम मोदी फिनिक्स सेटलमेंट का भी दौरा करेंगे, यह जगह भी महात्मा गांधी के साथ करीबी से जुड़ी है। इससे पहले शुक्रवार को पीएम ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका की धरती को 'मदीबा' नेलसन मंडेला और महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। दक्षिण अफ्रीका ने ही मोहनदास को महात्मा गांधी में बदला दिया था।

मोदी ने अपनी इस दक्षिण अप्रीका की यात्रा के बारे में कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए, यह यात्रा धरती पर अवतरित होने वाले दो महान आत्माओं महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेल को श्रद्धांजलि देने का एक मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+