रूस को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छा दोस्त, पुतिन को दिया आमंत्रण

मोदी ने पुतिन के साथ हुई इस मुलाकात में पुतिन को बताया कि भारत में हर बच्चे को यह बात काफी अच्छे से मालूम है कि रूस, भारत का सबसे अच्छा दोस्त है।
मोदी ने कहा कि भारत को इस बात का पूरा भरोसा रहता है कि अगर संकट के समय भारत के साथ कोई दोस्त खड़ा होगा तो वह रूस ही है। मोदी और पुतिन के बीच दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा भी हुई।
मोदी ने कहा कि जब रूस के राष्ट्रपति जब भारत की यात्रा पर आएंगे तो दोनों देशों के बीच परमाणु सहयोग पर भी बातचीत की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सामरिक महत्व चर्चा करते हुए कहा कि भारत के लिए रूस बेहद महत्वपूर्ण है।
पुतिन इस वर्ष दिसंबर में एक वार्षिक सम्मेलन के तहत भारत आएंगे। दोनों देश इस मुलाकात को आने वाले वर्षों में मजबूत होने वाले रिश्तों और आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा के तौर पर देख रहे हैं।
मोदी और पुतिन की मुलाकात 40 मिनट तक चली और इस दौरान नरेंद्र मोदी ने पुतिन को तमिलनाडु के कुडानकुलम एटॉमिक पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट का दौरा करने का भी निमंत्रण दिया।
पुतिन ने भी मोदी के इस आइडिया को सराहा है और आश्वासन दिया है कि वह जरूर इस प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे।
पुतिन ने नरेंद्र मोदी को चुनावों में मिली उनकी विशाल जीत के लिए भी बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा कि दोनों देशों के बीच वीजा नियमों में सुधार की बहुत जरूरत है, खासतौर पर उन छात्रों के लिए जो पढ़ाई के लिए रूस जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications