G7 Summit: इटली से भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- साथ मिलकर दुनिया को प्रभावशाली बनाना है
इटली के अपूलिया में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इटली से भारत के लिए रवाना होते वक्त पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा यह बहुत ही उत्पादक दिन रहा।
विश्व के नेताओं बातचीत की और उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर हम दुनिया के लिए बेहतर और प्रभावशाली समुदाय तैयार कर सकते हैं जोकि भविष्य की पीढ़ि को लाभ पहुंचाए। मैं इटली की सरकार का इस भव्य स्वागत के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

इटली में समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक मनुष्य को चांद तक ले जाने की हिम्मत देती है। लेकिन साइबर सिक्योरिटी जैसी चुनौती भी खड़ी करती है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हम समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाएं।
पीएम ने कहा कि तकनीक के अधिकार को हमें सभी तक पहुंचाना होगा। इसे रचनात्मक बनाए रखने की जरूरत है नाकि विनाशकारी, ऐसा करके ही हम बेहतर समाज का निर्माण कर पाएंगे।
भारत ने एआई के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई है और कुछ चुनिंदा देशों ने ही इसको लेकर नीति बनाई है। हमने एआई मिशन लॉन्च किया है और इसका मूल मंत्र है एआईए फॉर ऑल।
पीएम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में हिस्सा लेने के बाद इस सम्मेलन का हिस्सा बनना संतोषजनक है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिला है।
भारत में पिछले 6 दशकों के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है। यह भारत के लोगों की ऐतिहासिक विजय है, जिसका मुझे आशीर्वाद मिला, यह लोकतंत्र की जीत है।
इटली में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मेलोनी ने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर नमस्ते कहते हुए स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने वेटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। पीएम मोदी इटली में आयोजित जी7 आउटरीच बैठक में शामिल हुए।
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की। पीएम मोदी ने युक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की और उनसे गले मिले। गौर करने वाली बात है की पीएम मोदी लगातार 5वीं बार जी7 समिट में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications