चीन के सामने खड़े होने वाले नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते नेता है: अमेरिकी थिंकटैंक
नई दिल्ली। अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन की 'वन बेल्ट वन रोड' परियोजना के खिलाफ खड़े होने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते नहीं है। इन विशेषज्ञों ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन का विरोध करने वाला अमेरिका भी इस मुद्दे पर मौन है जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले इसके खिलाफ खड़े हैं।

अमेरिकी सांसदों के साथ की बैठक
हडसन इंस्टिट्यूट के सेंटर ऑन चाइनीज स्ट्रैटजी के डायरेक्टर, माइकल पिल्स्बरी ने अमेरिका सांसदो के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि चीन का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 'वन बेल्ट वन रोड' भारतीय संप्रुभता के लिए खतरा है इसलिए पीएम मोदी चीन के इस प्रोजक्ट का विरोध कर रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीते 5 सालों से इस प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं। बता दें कि हडसन इंस्टिट्यूट, अमेरिका का प्रतिष्ठित थिक-टैंक है।

5 साल पहले अमेरिका ने जताया था विरोध
माइकल पिल्स्बरी ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यह प्रोजक्ट शुरू होने वाला तब अमेरिका ने इस पर विरोध जताया था लेकिन प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से अमेरिका लगातार इस मुद्दे पर चुप है। हालांकि उन्होंने चीन को लेकर हाल के दिनों में अमेरिका की रणनीति में बदलाव के लिए ट्रंप की प्रशंसा भी की। बता दें कि माइकल पिल्सबरी, पेंटागन के पूर्व अधिकारी भी रह चुके हैं।

क्या है वन बेल्ट वन रोड परियोजना?
चीन सड़क मार्ग से दुनिया के कई हिस्सों को जोड़ते हुए आर्थिक कोरीडोर बना रहा है। इसी परियोजना को चीन ने, वन बेल्ट वन रोड (OBOR)का नाम दिया है। चीन इसे प्राचीन सिल्क रूट को पुनर्जीवित करने का प्रयास बता रहा है। लेकिन वास्तव में वो इसके जरिए दूनिया पर अपना दबदबा और बढ़ाना चाह रहा है। इस परियोजना में पीओके से होकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक कोरिडोर (CPEC)भी शामिल है। चीन ने इसके लिए पीओके निर्माण कार्य शुरू भी कर दिए हैं। भारत इस पर आपत्ति जता रहा है।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications