PM Modi in Qatar: कतर के शासक शेख तमीम से मिले पीएम मोदी, पूर्व सैनिकों की रिहाई पर कहा शुक्रिया
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी का सेरेमोनियल वेलकम हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात कई कतर में हिरासत में लिए गए आठ भारतीय नौसेना के दिग्गजों की रिहाई के बाद हो रही है। भारतीय नौसैनिकों को रिहा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल थानी को धन्यवाद दिया। PM मोदी ने उन्हें भारत आने का भी न्योता दिया।

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने स्पेस, टेक्नोलॉजी में सहाभागिता बढ़ाने पर चर्चा की। इसके बाद अल थानी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए लंच का भी आयोजन किया।
इससे पहले कतर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए PM मोदी ने लिखा,'मैं एक सार्थक कतर यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं, जिससे भारत-कतर मित्रता और गहरी होगी।'
दोहा एयरपोर्ट में प्लेन के लैंड होने के बाद पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात की और व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच दोस्ती को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि दोहा में भारतीय समुदाय ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।
इससे पहले गुरवार देर रात दोहा एयरपोर्ट पर कतर के विदेश मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने PM मोदी का स्वागत किया था। इसके बाद वो होटल पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। लोगों ने इस दौरान 'मोदी-मोदी', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications