TIME के दावेदारों की लिस्ट में पीएम मोदी के साथ-साथ तानाशाह किम, पुतिन और इवांका ट्रंप शामिल

नई दिल्ली। दुनियाभर के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट अगले महीने जारी हो जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी टाइम्स मैगजीन दुनियाभर के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी करेगा। इस लिस्ट में शामिल होने वाले दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्‍ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किंग जोंग समेत माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला शामिल है। मैगजीन ने दुनियाभर से उन लोगों का चुनाव किया है तो दुनिया पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं।

 Narendra Modi among contenders for Time magazine’s most influential people list
पिछले साल की तरह पीएम मोदी इस साल भी टाइम के दावेदारों में शामिल हैं। इस साल डोनाल्ट ट्रंप के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप उनके दामाद जेयर्स कुशनर, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस,ब्रिटिश प्रिंस विलियम, उनकी पत्‍नी डचेज ऑफ कैम्ब्रिज कैथरीन का नाम भी शामिल है। हालांकि इस साल टाइम ने अपने दावेदारों में इमिग्रेशन रिफॉर्म के लिए लड़ रहे ड्रीमर्स के छात्र एक्टिविस्ट को भी शामिल किया है।

मैगजीन बीते कई दशकों से दुनियाभर के प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी करती है। हर साल ये लिस्ट जारी की जाती है।जिसमें ऑर्टिस्‍ट, राजनेता, साइंटिस्‍ट, आंत्रप्रेन्‍योरर्स और सोशल वर्कर के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को शामिल किया जाता है। मैगजीन में चुने गए दावेदारों का नाम शामिल करने के लिए मैगजीन के रीडर्स वोड करते है। वोटिंग ऑनलाइन होती है। वोटिंग के बाद लिस्‍ट में नाम शामिल करने के बारे में अंतिम फैसला टाइम के संपादक लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+