जस्टिन ट्रूडो को बेईमान बताकर और पुतिन का बचाव कर ट्रंप ने विवादों के साथ G-7 समिट किया खत्म

क्यूबेक। कनाडा के क्यूबेक में विवादों के साथ जी7 समिट खत्म हो चुकी है और डोनाल्ड ट्रंप किम जोंग उन से मिलने के लिए सिंगापुर की ओर निकलने वाले हैं। ग्रुप 7 के इस आर्थिक महाशक्तियों वाले समिट को डोनाल्ड ट्रंप ने विवादों के साथ और जस्टिन ट्रूडो पर अटैक कर खत्म किया। कनाडा पर नए आयात शुल्क लगाने के मामले में समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो आमने सामने हो गए। इस दौरान ट्रंप ने ट्रूडो को कमजोर और बेईमान तक कह डाला।

जस्टिन ट्रूडो को बेईमान बताकर पुतिन ने G-7 समिट किया खत्म

कनाडा के पीएम पर ट्विटर पर अटैक करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'जस्टिन ट्रूडो ने हमारी जी-7 समिट के दौरान बहुत की हल्का व्यवहार किया और कहा कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाए हैं वो अपमानजनक हैं। वे बहुत ही बेईमान और कमजोर है। हमारे टैरिफ डेयरी पर उनके (ट्रूडो) 270% के बदले हैं। एक और ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि ट्रूडो ने जो न्यूज कांफ्रेंस में बयान दिया है वो झूठ है। ट्रंप ने कहा कि सच तो यह है कि कनाडा अमेरिकी किसानों, वर्कर्स और कंपनियों पर भारी टैरिफ लगाने जा रहे हैं।

जी7 समिट में ब्रिटेन के साथ भी ट्रंप के मतभेद दिखे और केमिकल अटैक मामले में पुतिन का बचाव करते हुए दिखे। रूस को फिर से इस ग्रुप में शामिल ना करने को लेकर ब्रिटेन ने सैलिसबरी में पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी पर नर्व एजेंट अटैक का हवाला दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा रवाना होने से पहले कहा था कि वे चाहते हैं कि रूस को फिर से इस ग्रुप में शामिल किया जाए।

बता दें कि हाल ही में ट्रंप ट्रेड वॉर पर एक अलग स्तर पर ले जाते हुए अपने ईयू समेत अपने पड़ोसी मुल्क कनाडा और मैक्सिको पर नए आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी, तभी से विवाद खड़ा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+