केन्या की राजधानी नैरोबी में होटल पर आतंकी हमला, अब तक 21 लोगों की मौत
नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में मंगलवार को एक आतंकी हमला हुआ है। सीएनएन के मुताबिक इस हमले में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। हमला एक होटल कॉम्प्लेक्स पर हुआ। कई घंटों तक चली गोलीबारी के बाद सरकार की तरफ से ऑल-क्लीयर घोषित किया गया। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से हमले में एक अमेरिकी नागरिक के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है। इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है कि और किन देशों के नागरिक हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं।

सोमालिया के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
केन्या के सुरक्षाबलों ने हमले के कुछ घंटों बाद होटल को पूरी तरह से खाली करा लिया था। केन्या के इंटीरियर और को-ऑर्डिनेशन मिनिस्ट्री के नेशनल कैबिनेट सेक्रेटरी फ्रेड मातियांगी ने कहा है कि सुरक्षा टीमों ने केन्या और दूसरे देशों के नागरिकों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। नैरोबी के वेस्टलैंड्स इलाके में स्थित परिसर में एक डूसिट डी2 नाम का होटल, बार, रेस्तरां, बैंक तथा दफ्तर हैं। इस इलाके में बड़ी संख्या में अमेरिकी, यूरोपीय और भारतीय प्रवासी रहते हैं। हमलावरों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नेशनल पुलिस फोर्स के मुखिया जोसेफ बोइनेट ने इसे संदिग्ध आतंकी हमला बताते हुए कहा, 'हमें पता है कि हथियारबंद अपराधी होटल में हैं। स्पेशल फोर्सेज उनका मुकाबला कर रही हैं।' उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले में कितने लोगों की मौत हुई और कितने जख्मी हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी सोमालिया के आंतकी संगठन अल-शबाब ने ली है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications