अंतरिक्ष में नई मुसीबत? रहस्यमयी होल फिर से दिखा, एक बार में निगल सकता है 800 सूर्य
एक नया होल वैज्ञानिकों को मिला है, जो अन्य ब्लैक होल की तुलना में पृथ्वी के पास है।

अंतरिक्ष अपने आप में बहुत से राज समेटे हुए है, जिस पर वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे। अब उनको एक रहस्यमयी छेद मिला है, जो इतना विशाल है कि एक बार में 800 सूर्य को निगल जाए।
खगोलविदों के मुताबिक हबल स्पेस टेलिस्कोप अंतरिक्ष के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा था, तभी उसको एक होल के बारे में पता चला। ये पृथ्वी से 6 हजार लाइट ईयर दूर है। वैसे ये होल काफी बड़ा है, लेकिन आप इंसानी आंखों से इसे नहीं देख सकते।
मामले में मैरीलैंड में स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट के खगोल वैज्ञानिक एडुआर्डो विट्राल ने कहा कि ये एक ब्लैक होल है। इसके अलावा इसकी व्याख्या नहीं की जा सकती, क्योंकि ये अन्य की अपेक्षा में काफी छोटा है। वैकल्पिक रूप से ये एक तारकीय तंत्र हो सकता है। हालांकि अभी हम इसके वर्तमान भौतिकी के बारे में नहीं जानते हैं।
एक अन्य खगोलशास्त्री ने कहा कि सभी ब्लैक होल की तरह, इस नए ब्लैक होल को सीधे नहीं देखा जा सकता है। उनकी टीम ने M4 के केंद्र में सितारों की अराजक गति का अध्ययन करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के स्टार-मैपिंग गैया अंतरिक्ष यान के डेटा का उपयोग किया।
जांच में पता चला कि वो सितारे इस संदिग्ध ब्लैक होल के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में फंस गए हैं। जैसे मधुमक्खियां अपने छत्ते के चारों ओर घूमती रहती हैं, वैसे ही वो भी घूम रहे।
एक और बड़ा ब्लैक होल मिला था
अभी कुछ दिनों पहले एक और विशाल ब्लैक होल को पता चला था, जो काफी तेज स्पीड से घूम रहा है। ये छोटे ग्रहों के लिए काल बन चुका है। जांच में पता चला कि ये पलक झपकते सैकड़ों मील की दूरी तय करता है।
वैज्ञानिकों ने जब विस्तार से जांच की तो पता चला कि ये पृथ्वी से करीब 2 लाख लाइट ईयर दूर है। इसकी रफ्तार का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ये सिर्फ 14 मिनट में पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंच सकता है। इसके अलावा ये 2 करोड़ सूर्य को निगलने की क्षमता रखता है।












Click it and Unblock the Notifications