आसमान में 'उड़' रहे पानी के जहाज की फोटो वायरल, पास से देखने पर लोगों को पता चली सच्चाई
नई दिल्ली: दुनिया में रोजाना कई सारी अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं। पहले के दौर में ऐसी घटनाओं का पता नहीं चल पाता था, लेकिन अब सोशल मीडिया का जमाना है, जहां चीजें तुरंत वायरल हो जाती हैं। मौजूदा वक्त में एक फोटो फेसबुक, ट्विटर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक पानी का बड़ा जहाज हवा में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।

एवेंजर्स वाले जहाज से तुलना
अगर आप मार्वल मूवी के शौकीन हैं, तो आपने 2012 में आई 'द एवेंजर्स' को जरूर देखा होगा। इस फिल्म में निक फ्यूरी सभी सुपरहोरोज को एक पानी के जहाज में ले जाते हैं, जो कुछ देर बाद हवा में उड़ने लगता है। वैसे तो ये एक काल्पनिक सीन था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही, जिसमें एक बड़ा पानी का जहाज हवा में उड़ता दिख रहा है। इसके बाद से उनकी तुलना निक फ्यूरी के शिप से की जाने लगी।

स्कॉटलैंड की है घटना
वायरल हो रही फोटो स्कॉटलैंड के बैंफ की है, जहां पर 23 वर्षीय कॉलिन मैक्कलम जा रहे थे। जब वो समुद्र के किनारे पहुंचे तो उन्हें एक पानी वाला जहाज हवा में उड़ता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत अपना फोन निकाला और उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद उन्होंने ये फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। ये घटना तो 27 फरवरी के आसपास की थी, लेकिन एक हफ्ते बाद ये दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई।
क्या है फोटो की सच्चाई?
दरअसल ये पूरी घटना समुद्र के किनारे की है। मैक्कलम वहां पर बनी सड़क से जा रहे थे। इस दौरान एक जहाज पानी में खड़ा था। उसके ऊपर बादल छाए हुए थे, जिस वजह से बादलों की परछाई समुद्र के कुछ हिस्से पर पड़ी और पानी जमीन की तरह दिखने लगा। इस वजह से जहाज दूर से हवा में दिखाई दिया। ये एक तरह का ऑप्टिकल भ्रम था यानी नजरों का धोखा। मैक्कलम ने खुद इस पूरे वाक्ये को लोगों के साथ साझा किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि आज मैंने पहली बार ऑटिकल भ्रम का लाइव उदाहरण देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया।












Click it and Unblock the Notifications