म्यांमार में बारिश के बाद आए भूस्खलन से 113 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

म्यांमार। म्यांमार के उत्तरी इलाके से भूस्खलन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेड खदान में हुए भूस्खलन के बाद अब तक 113 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। जानकारी के मुताबिक म्यांमार अग्निशमन विभाग ने कहा, 'यहां तेज बारिश के कारण भूस्खलन आ गया था, जिसके बाद मजदूर मिट्टी में फंस गए थे।' विभाग ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में मजदूर जेड पत्थर को इकट्ठा करने का काम करते थे।

myanmar, myanmar jade mine landslide, myanmar landslide, fire service department, म्यांमार, म्यांमार भूस्खलन, म्यांमार भूस्खलन में मौत, म्यांमार में भूस्खलन

इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और ये मजदूर उसके नीचे दब गए। अब तक 113 शव बरामद हो गए हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी का कहना है कि 304 मीटर से अधिक ऊंची चट्टान ढह गई है। यहां बारिश आने के बाद पानी भर गया था, जिसके कारण भूस्खलन आ गया। अग्निशमन विभाग का कहना है कि दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे हुई है।

मामले में सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि अभी तक 100 से ज्यादा शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी कई शव कीचड़ में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आपको बता दें जेड की इन खदानों में पहले भी कई बार भूस्खलन की खबरें आई हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को अपनी आंखों से देखने वाले कुछ लोगों का कहना है कि मलबे पर मौजूद कुछ लोग नीचे गिरने की कगार पर थे। थोड़ी देर में ही पहाड़ी से मलबा नीचे गिरने लगा। जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई।

Recommended Video

    Myanmar Landslide: अबतक 103 मजूदरों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा | वनइंडिया हिंदी

    कचिन राज्य को जेड की भूमि के तौर पर जाना चाता है। यहां कई स्थानीय लोग काम करते हैं। इससे पहले यहां साल 2015 में भी भूस्खलन आया था, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के लिए बता दें म्यांमार में दुनिया के सबसे ज्यादा जेड पत्थर और हरे रंग के कीमती पत्थर पाए जाते हैं। यहां हर साल इनका करीब 30 अरब डॉलर का व्यापार होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+