म्यांमार ऑपरेशन पर उठे सवाल, भारत के दावे पर लगा प्रश्नचिन्ह
नई दिल्ली। म्यांमार में उग्रवादियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन पर म्यांमार ने सवाल उठाये हैं। म्यांमार के राष्ट्रपति कार्यालय ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर साफ किया है कि म्यांमार किसी भी विदेशी को अपने देश की जमीन को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है

म्यांमार के इस बयान के बाद भारत के दावे पर सवाल उठने लगा है। गौरतलब है कि भारत ने सोमवार को म्यांमार की जमीन पर उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था जिसमें बड़ी संख्या में उग्रवादियों के मारे जाने का दावा किया गया था।
इस ऑपरेशन को करने के लिए भारत की ओर से अगस्त 2014 से म्यांमार सरकार से बातचीत चल रही थी। लेकिन जिस तरह से मणिपुर में उग्रवादियों ने सेना के जवानों पर हमला करके 18 जवानों को मौत के घाट उतारा था। उसके बाद यह अहम हो गया था कि उग्रवादियों के खिलाफ कड़ा ऑपरेशन किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications