Myanmar: तख्तापलट करने वाली सेना सोशल मीडिया से डरी, फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म किए बंद
Myanmar Blocked Facebook: यंगून। म्यांमार में तख्तापलट के बाद अब सेना विरोध प्रदर्शन को दबाने में लग गई है। सेना ने इसके लिए सबसे पहला काम फेसबुक और दूसरी मैसेजिंग सेवाओं को बंद करके किया है ताकि किसी तरह से लोग सोशल मीडिया पर एकजुटता न जाहिर कर सकें। सेना ने इसके लिए स्थिरता का हवाला दिया है।

म्यांमार में लोकतंत्र के पैर जमाने की कोशिशों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब सेना ने तख्तापलट करते हुए निर्वाचित नेता और नोबल पुरस्कार विजेता आंग सांन सू की को गिरफ्तार कर सैन्य शासन लागू कर दिया था। सैन्य शासन ने सू की को 15 फरवरी तक हिरासत में रखने की बात कही है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों समेत दुनिया की जानी-मानी हस्तियों ने इस कदम की आलोचना की थी। भारत में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने वाली गायिका रिहाना ने भी तख्तापलट की आलोचना की थी।
सू की पर मामला दर्ज
गुरुवार को म्यांमार की सेना ने फेसबुक और मैसेजिंग सेवाओं को बंद करने का कदम ऐसे समय उठाया है जब म्यांमार की पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांन सू की पर मामला दर्ज किया है जिसमें उनके ऊपर विदेशों से अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने की बात कही गई है। इस बीच म्यांमार के सैन्य शासन पर नवम्बर में आंग सांग सू की के चुनाव जीतने को स्वीकार करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है।
बीते साल नवम्बर में हुए चुनावों में आंग सांग सू की पार्टी ने भारी बहुत हासिल किया था लेकिन सेना ने इन चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। इसके पहले भी आंग सांन सू की को विदेशी व्यक्ति से शादी करने के चलते राष्ट्रपति बनने पर रोक लगा दी गई थी।
7 फरवरी तक किया गया बंद
म्यांमार में फेसबुक देश के ज्यादातर हिस्से में प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। सैन्य तख्तापलट का फेसबुक पर लोग बहुत मजबूती से विरोध कर रहे थे जिसके चलते सेना को डर है कि कहीं इसके चलते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर न उतर जाएं। बुधवार की तख्तापलट की दूसरी रात भी राजधानी यंगून में दूसरे शहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने निकलकर थालियां और प्लेट बजाई। कई जगहों पर युवाओं ने सड़क पर कार निकालकर देर तक हॉर्न बजाते रहे।
म्यांमार के संचार और सूचना मंत्रालय ने बताया है कि फेसबुक को 7 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। फेसबुक में 5.3 करोड़ फेसबुक यूजर हैं जो कि देश की आबादी का लगभग आधा हैं।
मंत्रालय ने बयान में कहा है कि "वर्तमान में कुछ लोग देश की स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग फेक न्यूज और गलत जानकारी फैलाकर लोगों के बीच गलतफहमी बना रहे हैं।"
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications