Video: 'मैं और मेरी पत्नी अभी बम...', इजराइली कपल ने सुनाई आपबीती, जानें कैसे दरिंदगी कर रहे हैं हमास

Israel Palestine Conflict Couple Video: इजराइल के तेल अवीव में एक बम शेल्टर के अंदर जान बचाने के लिए छिपे इजराइली पत्रकार कपल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में इजराइली कपल ने अपनी आपबीती बताई है और कहा है कि कैसे हमास के आतंकवादियों ने डर और आतंक फैलाया है।

पत्रकार Hananya Naftali और India Naftali द्वारा शूट किया गया वीडियो, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो में कपल बोल रहे हैं कि कैसे वे तेल अवीव में रॉकेट सायरन बजने से डर गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में वह कई बार बम शेल्टर में छिपने के लिए आ चुके हैं।

Israel Palestine Conflict Couple Video

वीडियो को शेयर करते हुए Hananya Naftali ने लिखा कि, ''मैं और मेरी पत्नी अभी बम शेल्टर में हैं क्योंकि हमास नागरिकों को निशाना बनाकर इजराइल में रॉकेट दाग रहा है। इजराइल में जंग जैसे हालात हैं।''

उन्होंने कहा, "हमारे सिर के ऊपर विस्फोटों हुई है, हम पूरे दिन धमाके की आवाज सुन रहे हैं। ये रॉकेट हम नागरिकों को मारने के लिए दागे जा रहे हैं। कई रॉकेटों को तो इजाराइली सैनिकों ने रोका है लेकिन कुछ तो सीधे हिट किए गए हैं।''

पत्रकार Hananya ने कहा, "मैं आपसे इजराइल के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश कर रहा हूं। इन सभी तस्वीरों को देखना दिल दहला देने वाला है, जिसमें परिवार अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं जो लापता हैं क्योंकि हमास ने कई इजराइली नागरिकों और सैनिकों का अपहरण कर लिया है।"

पत्रकार Hananya की पत्नी India Naftali एक इजराइली चैनल i24News में एंकर हैं। अमेरिका से इजराइल में आकर बसने वाली India Naftali ने कहा कि, "मुझे लगता है कि मैं इजराइल में हर किसी के लिए बोल सकती हूं कि हमने ऐसी भायनक स्थिति कभी नहीं देखी है। पहली बार जब मैंने वीडियो और तस्वीरें देखीं तो, मैं डर गई। इजराइलियों के मारे गए शवों की तस्वीर, एक-दूसरे पर ढेर लगे लाश, मैं इन चीजों को भुलाना चाहती हूं। लेकिन नहीं कर पा रही।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+